कन्या राशि
ये उन लोगों में आते हैं जो या तो कुछ नही करते या कमाल करते हैं, या तो ये घर पर सोते हैं या फिर सीधे पहाड़ चढ़ जाते हैं। इन्हें बीच का रास्ता नही दिखाई देता है। कभी कभी ये गुण इनके जीवन को निराश कर देता है क्योंकि जब आप बहुत मेहनत करते हैं और परिणाम शून्य होता है तो आप न सिर्फ असफल होते हैं बल्कि टूट जाते हैं किंतु ऐसा भी होता है कि इनकी बेजोड़ मेहनत इनको एक के बाद एक सफलता दिलाती है। जिससे ये आगे बढ़ते चले जाते हैं। सरकारी नौकरी पाने के लिए आपके स्वभाव में धैर्य, एकाग्रता, जुनून इन गुणों का होना बहुत जरूरी है। सब कुछ आसानी से हांथ नही आता है पर ऐसा कुछ नही है जो हांथ नही आता है। मेहनत करते रहें, सफलता में देर हो सकती है पर यदि आप मेहनती हैं तो निश्चित रूप से आप सफल बनेंगे। ये अपनी मेहनत से इतने योग्य और अनुभवी हो जाते हैं कि कुछ छोटा इन्हें रास नही आता है। ये हमेशा बड़ा सोचते हैं और उसे हासिल करने के किये बड़े प्रयास करते हैं। इस राशि से जुड़े लोग ही सरकारी नौकरी पाने के योग्य होते हैं।
आपके स्वभाव से लेकर भविष्य तक का हाल बताएगी आपकी जन्म कुंडली, देखिए यहाँ