सिंह राशि
इस
राशि से जुड़े लोग दृढ़निश्चयी होते हैं, किसी भी लक्ष्य को बड़ा नही समझते हैं। ये मानते हैं यदि किसी कार्य को ठान लिया जाए और तन मन से मेहनत की जाए तो हर मंजिल को पाया जा सकता है। ये जिस भी क्षेत्र में जाते हैं वहां उच्च पदों पर आसीन होते हैं। जितना भाग्य इनके साथ होता है, उससे ज्यादा ये मेहनती होते हैं। जब मेहनत और भाग्य मिलते हैं तो सफलता कदमों में होती है। इनकी एक खास बात होती है कि ये गिरकर उठना जानते हैं, असफलताओं से निराश नही होते बल्कि उसे अनुभव मानकर और प्रयास करते हैं। सरकारी नौकरी पाने के लिए ये गुण बहुत आवश्यक है जरूरी नही कि आप एक प्रयास में इसे पा सकें पर ये न माने कि आप अयोग्य हैं, अपने प्रयास जारी रखें और आगे बढ़े सफलता जरूर हांथ आएगी। जब इंसान खुद से लड़ता है तो उसका व्यक्तित्व सबसे ज्यादा निखरता है। इस राशि से जुड़े लोग सरकारी क्षेत्र में नौकरी पाने में सक्षम होते हैं।
जीवन के संकटों से बचने हेतु जाने अपने ग्रहों की चाल, देखें जन्म कुंडली