लक्ष्मी हिंदू धर्म की एक प्रमुख देवी हैं।
भगवान विष्णु जी की पत्नी हैं और वह त्रिदेवियों में से एक मानी जाती हैं। लक्ष्मी जी धन सुख शांति और समृद्धि की देवी मानी जाती हैं और दीपावली के त्यौहार पर श्री गणेश जी सहित उनकी पूजा की जाती है। गायत्री की कृपा से मिलने वाले प्रधानों में से एक लक्ष्मी भी हैं। समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी निकली और लक्ष्मी जी ने स्वयं ही भगवान विष्णु को वर लिया था। लक्ष्मी जी का प्रतीक श्री यंत्र होता है। हिंदू धर्म की धन संपत्ति, सुख संपदा की देवी के रूप में लक्ष्मी जी प्रसिद्ध मानी जाती हैं। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है। मां लक्ष्मी जो सारे जगत के कर्ता-धर्ता श्री हरि की पत्नी है और सुख समृद्धि और धन देने वाली हैं। ऐसा माना जाता है कि यदि किसी मनुष्य पर मां लक्ष्मी की कृपा हो जाए तो उसके जीवन में सुख समृद्धि और धन, मान सम्मान की कोई कमी नहीं होती। देवी माता लक्षमी को आजकल सभी प्रसन्न करना चाहते हैं ताकि उन पर देवी माँ कि कृपा बनी रहे और उन्हें किसी चीज की कमी न हो परंतु माता लक्ष्मी यदि रुष्ट हो जाए तो उसे राजा से भिकारी बनाने में समय नहीं लगाती।
किस राशि की आय में होने वाली है वृद्धि, पढ़िए यहाँ