घर को अव्यवस्थित एवं गंदा रखना
आजकल देखा जाता है लोग अपने जीवन में इतना खो जाते हैं कि घर की साफ सफाई, व्यवस्था पर ध्यान नही देते हैं। पुराणों में कहा गया है कि जिस घर में स्वच्छता नही होती वहां कभी भगवान का वास नही होता है। गंदगी में रहना किसी को पसन्द नही होता है। गंदगी से परिवार कई बीमारियों का शिकार रहता है जिससे घर के खर्चे बढ़ते जाते हैं। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे नकारात्मकता बढ़ती है आपसी मतभेद शुरू होते हैं किसी मुद्दे पर आपसी सहमति नही बन पाती है। सफाई करने से घर का माहौल भी सकारात्मक रहता है हर काम में आपका मन लगेगा अन्यथा हर कार्य अधूरा ही रह जायेगा। इसलिए घर में हमेशा साफ सफाई रखनी चाहिए जिससे नकारात्मकता दूर हो एवं भगवान का आशीर्वाद आपके साथ बना रहे।
नवरात्रि पर कन्या पूजन से होंगी मां प्रसन्न, करेंगी सभी मनोकामनाएं पूरी : 13 अक्टूबर 2021- Navratri Kanya Pujan 2021