कुंभ : इस राशि का स्वामी ग्रह
शनि है। यह राशि वायु तत्व प्रधान है। इन्हें अपने विचारों पर स्थिर रहने में कठिनाई होती है। यह बहुत ही महत्वकांशी और छुपे रुस्तम होते हैं। हालांकि इनमें न्यायप्रियता रहती है। ये किसी के साथ बुरा नहीं करते हैं परंतु बुरा करने वाले को छोड़ते नहीं है। एक बार इनकी नजरों से जो गिर गया समझो फिर उसे ये कभी भी लाइक नहीं करते हैं। इसका व्यक्तित्व रहस्यमयी होता है। दिखने में शांत लेकिन अंदर आग लगी हुई होती है। इनके दिमाग की खुरापात सिर्फ यही समझ सकते हैं। यह खुद के भावों को छुपाने में माहिर होते हैं। शनि अच्छा है तो ये अच्छे नेतृत्वकर्ता, राजनेता, सैन्य अधिकारी, प्रोफेसर और शोधकर्ता होते हैं।