myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Live ›   Blogs Hindi ›   Nag Panchami 2022: Today, auspicious coincidence is being made on Nag Panchami, know the method of worship

Nag Panchami 2022 LIVE UPDATES: आज नाग पंचमी पर बन रहा है शुभ संयोग, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व।

Myjyotish Expert Updated 02 Aug 2022 06:06 PM IST
Nag Panchami 2022: Today, auspicious coincidence is being made on Nag Panchami, know the method of worship
आज नाग पंचमी पर बन रहा है शुभ संयोग - फोटो : google

खास बातें

LIVE Naag Panchami (नाग पंचमी) 2022 Puja Vidhi Shubh Muhurat Updates - भगवान शिव को प्रिय सावन का महीना इस वर्ष 14 जुलाई से प्रारंभ हो गया था। इस पवित्र माह में कई व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं जिनमें से एक नाग पंचमी है। इस वर्ष नाग पंचमी आज यानी 02 अगस्त को मनाई जा रही है। मान्यताओं के अनुसार, सावन माह में शिव जी की आराधना करने से भक्तों की सभी इच्छाएं पूर्ण हो जाती हैं। भोलेनाथ के साथ मां पार्वती की अर्चना करने का भी विशेष महत्व है। नाग पंचमी का त्योहार सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर पड़ता है। इस दिन नाग देवता की पूजा करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। पंडितों के अनुसार, इस वर्ष नाग पंचमी पर शिव व सर्वार्थ सिधि योग बन रहा है। 

लाइव अपडेट

06:05 PM, 02-Aug-2022
गलती से भी ना करें यह काम

नाग पंचमी के दिन शिव जी और नाग देव को प्रसन्न करने के लिए कई खास उपाय किए जाते हैं। इस दिन लोग शिवलिंग और नागदेव पर दूध या जल अर्पित करते हैं। लेकिन याद रहे तांबे के लोटे से कभी भी जल व दूध नहीं चढ़ाना चाहिए। 

कब होता है 12 कालसर्प योग का प्रभाव, आइए जानें कुछ विशेष बातें
03:32 PM, 02-Aug-2022
इन मन्त्रों से जल्द प्रसन्न होंगे नाग देवता 

ऊँ सर्पाय नमः। ऊँ अनन्ताय नमः। 
ऊँ नागाय नमः। ऊँ अनन्ताय नमः। 
ऊँ पृथ्वीधराय नमः।

जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
03:30 PM, 02-Aug-2022
इन मंत्र का करें जाप

ये वामी रोचने दिवो ये वा सूर्यस्य रश्मिषु।
येषामपसु सदस्कृतं तेभ्य: सर्वेभ्यो: नम:।।

इसका अर्थ है-

जो सूर्य की किरणों में सूर्य की ओर मुख करके चलते रहते हैं, जो सागरों में समूह रूप से रहते है, उन सभी नागों को नमस्कार है, तीनो लोक में जो भी नाग देवता हैं, उन सब को बारंबार नमस्कार है।

आज ही करें बात देश के जानें - माने ज्योतिषियों से और पाएं अपनीहर परेशानी का हल
02:43 PM, 02-Aug-2022
सांपों को न पहुंचाएं कष्ट

नाग पंचमी के दिन सांपों को मारना या कोई कष्ट नहीं पहुंचाना चाहिए, बल्कि उस दिन नागों की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए। इस दिन सांप को कष्ट पहुंचाने से व्यक्ति को कई कष्ट झेलने पड़ते हैं।

कब होता है 12 कालसर्प योग का प्रभाव, आइए जानें कुछ विशेष बातें

02:42 PM, 02-Aug-2022
तवा व लोहे की कढ़ाई में न बनाएं भोजन

नाग पंचमी के दिन तवा और लोहे की कढ़ाई में भोजन नहीं पकाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से नाग देवता को कष्ट होता है और ऐसा करने से उस व्यक्ति को भी कई सारे कष्टोंं का सामना करना पड़ता है।

आज ही करें बात देश के जानें - माने ज्योतिषियों से और पाएं अपनीहर परेशानी का हल 

01:53 PM, 02-Aug-2022
आज के दिन न खरीदे नुकीली चीजें

नाग पंचमी के दिन किसी भी तरह की भूमि की खुदाई करने की मनाही होती है। ऐसा माना जाता है कि जमीन में सांपों बिल टूटने का डर रहता है। इसके अलावा इस दिन किसी भी नुकीली और धारदार वस्तुएं जैसे चाकू, सुई भी बाजार से नहीं खरीदनी चाहिए। ज्यातिषशास्त्र के अनुसार ऐसा करना अशुभ माना जाता है।
 

कब होता है 12 कालसर्प योग का प्रभाव, आइए जानें कुछ विशेष बातें

01:52 PM, 02-Aug-2022
सपने में सांप दिखने पर करें ये उपाय

अगर किसी व्यक्ति को बार-बार सपने में सांप दिखें तो इससे बचने के लिए चांदी के 2 नाग बनवाएं, साथ ही एक स्वास्तिक बनवाएं। चांदी के नागों को एक थाल में और स्वास्तिक को दूसरे थाल में रखें। नागों पर कच्चा दूध चढ़ाएं। वहीं स्वास्तिक पर बेलपत्र चढ़ाएं। इस दौरान 'ऊं नागेंद्रहाराय नम:' मंंत्र का लगातार जाप करते रहें। पूजन के बाद चांदी के सांपों को किसी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर अर्पित कर दें। जबकि स्वास्तिक को गले में पहन लें। यह उपाय नाग पंचमी के दिन करने से सपने में सांपों के दिखने से छुटकारा मिलेगा।

जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है

01:08 PM, 02-Aug-2022
सपने में सांप देखकर डरने पर करें ये उपाय

सांपों को सपने में देख अगर डर लगता है तो नाग पंचमी के दिन भगवान शिव की पूजा करें। उनका अभिषेक करें। साथ बेलपत्र और जल चढ़ाएं। अब नाग देवता को हल्दी, रोली, चावल और फूल अर्पित करेंगे. इसके बाद चने, खील बताशे और जरा सा कच्चा दूध प्रतिकात्मक रूप से अर्पित करें। घर के मुख्य द्वार पर गोबर, गेरू या मिट्टी से सर्प की आकृति बनाएं और इसकी पूजा करें. ऐसा करने से नाग देवता प्रसन्न होते हैं और आपकी चिंता दूर करेंगे।

01:07 PM, 02-Aug-2022

क्यों दिखते हैं सांप

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक कई लोगों को सपने में बार-बार सांप दिखाई देते हैं. आमतौर पर यह लोगों को भयभीत कर देता है, लेकिन इसके शुभ एवं अशुभ दोनों तरह के संकेत होते हैं. अगर किसी की कुंडली में काल सर्प दोष है तब भी उसे सांप दिखाई देते हैं. ऐसे में जातकों को इसके उपाय करने चाहिए। वहीं जिन लोगों को सपने मं सफेद सांप दिखाई दें तो यह शुभ माना जाता है। ये धन प्राप्ति का संकेत देता है।

01:01 PM, 02-Aug-2022
नाग पंचमी की पूजा विधि
इस दिन सुबह उठकर स्नान करके स्वच्छ कपड़े पहने। पूजा करने के बाद नाग पंचमी व्रत का संकल्प ले कर पूरे सच्चे मन से , विधि विधान से नाग देव की पूजा अर्चना करें। इस दिन चौकी पर नाग देवता चित्र मिट्टी या चांदी का नाग रख कर दूध और जल से स्नान कराएं। इसके बाद इन्हें पुष्प, हल्दी, रोली, अक्षत आदि अर्पित करें। इसके बाद कच्चे दूध में चीनी मिलाकर नाग देवता को भोग लगाएं और उनके मंत्र का पाठ करें। उसके बाद अंत में नाग देवता की की आरती करें। हर जगह नाग पंचमी पूजा अपने परंपराओं के अनुसार करते है। जिसके वहां जैसी परम्परा वैसी ही नाग देवता की पूजा होता है। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को नाग पंचमी का व्रत रखा जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। आप इस दिन सिर्फ एक बार भोजन कर सकते है। पंचमी के दिन पूरे विधि विधान से नाग देव की पूजा करें।

जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
10:52 AM, 02-Aug-2022
तांबे के लोटे से न चढ़ाएं जल

नाग पंचमी के दिन तांबे के लोटे से शिवलिंग या नागदेव को दूध या जल अर्पित नहीं करना चाहिए। जल व दूध चढ़ाने के लिए तांबे की जगह पीतल के लोटे का इस्तेमाल करना चाहिए।

आज ही करें बात देश के जानें - माने ज्योतिषियों से और पाएं अपनीहर परेशानी का हल 
 

10:41 AM, 02-Aug-2022

Nag Panchami 2022 LIVE UPDATES: आज नाग पंचमी पर बन रहा है शुभ संयोग, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व।

शिव व सर्वार्थ सिधि योग बनने की वजह से इस दिन का महत्व काफी है। कहा जाता है कि जो भक्त इस दिन नाग देवता की पूजा करता है उसे कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। इस दिन शिव भक्त नागों की पूजा करने के साथ दूध से उनका अभिषेक भी करते हैं। 


जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support


फ्री टूल्स

X