myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   vastu things to be kept in house happiness

इन चीज़ो को घर के मंदिर में रखने से माँ लक्ष्मी हो जाती है प्रसन

My Jyotish Expert Updated 26 Jan 2022 01:45 PM IST
impress godess laxmi from all these things
impress godess laxmi from all these things - फोटो : My jotishi expert
विज्ञापन
विज्ञापन
इन चीज़ो को घर के मंदिर में रखने से माँ लक्ष्मी हो जाती है प्रसन 
                                                                                                         
वास्तु शास्त्र में सभी चीजों को रखने की विशेष जगह और उसका महत्व बताया गया है। शास्त्र के अनुसार हर चीज में ऊर्जा मौजूद होती है, जो व्यक्ति पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही तरह के प्रभाव डालती है। अगर घर में वास्तुदोष हैं, तो आपके बनते-बनते काम भी बिगड़ने लगते हैं।
 
वास्तु मंदिर
  • वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में मंदिर बनवाने की सबसे शुभ दिशा पूर्व मानी जाती है। अगर संभव न हो तो उत्तर दिशा में भी मंदिर बनवा सकते हैं परंतु दक्षिण दिशा में मंदिर कभी भी नहीं बनवाना चाहिए।
  • वास्तु के अनुसार उत्तर या पूर्व दिशा में बैठकर पूजा करना सबसे ज्यादा लाभकारी होता है। इससे मन को शांति मिलती है और आपका ध्यान पूजा में आसानी से लगता है। व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।
  • घर में मंदिर को कभी सीढ़ियों के नीचे नहीं बनवाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में परेशानियां आने लगती हैं और घर की आर्थिक तरक्की भी रुक जाती है।
  • वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के मंदिर या पूजा घर का रंग सफेद या क्रीम कलर का होना शुभ होता है।
 
यह सामग्री अपने मंदिर में ज़रूर रखे
 
मोर का पंख:
भगवान श्रीकृष्ण को मोर पंख अति प्रिय  है। उनके मुकुट में हमेशा मोर पंख लगा रहता है। ऐसे में पूजा स्थल में मोर पंख रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही यह मान्यता है कि अगर आप घर में अलग-अलग जगह पर मोर का पंख लगाते हैं, तो इससे छिपकलियां नहीं आती। मान्यता है की मोर का पंख मंदिर में रखने से माँ लक्ष्मी उस मंदिर में साक्षात वास करती है। 
 
शंख:
शंख को नियमित तौर पर बजाने से घर के साथ-साथ आस-पास के इलाके में भी सकारात्मकता आती है। ऐसे में घर में शंख जरूर रखना चाहिए। इससे घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।
 
गंगाजल:
हिंदू धर्म में गंगाजल का विशेष महत्व है। गंगा जी का जल कभी खराब नहीं होता और यह बेहद ही पवित्र होता है। ऐसे में घर में बनें मंदिर में गंगाजल जरूर रखना चाहिए, इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं। आप चाहें तो चांदी या पीतल के बर्तन में गंगाजल भरकर रख सकते हैं।
 
शालिग्राम:
शालिग्राम भगवान विष्णु का रूप माना जाता है। ऐसे में पूजा स्थल में शालिग्राम रखना बेहद ही शुभ होता है। इससे माता लक्ष्मी तो प्रसन्न होती ही हैं, साथ ही भगवान विष्णु का भी आशीर्वाद मिलता है।

हस्तरेखा ज्योतिषी से जानिए क्या कहती हैं आपके हाथ की रेखाएँ
 
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms and Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree
X