- हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, सूर्य को ब्रह्मांड की आत्मा कहा जाता है। यह माना जाता है कि सूर्य की चमक ज्ञान देती है, हमें सही रास्ता दिखाती है और हमें गति देती है।
- प्राचीन हिंदू शास्त्रों के अनुसार, सूर्य की पूजा करने से कई चमत्कारी लाभ होते हैं। विभिन्न शास्त्रों में सूर्य की पूजा करने के लिए विशिष्ट उपाय भी बताए गए हैं।
- यह भी माना जाता है कि सूर्य को जल अर्पित करने से आपका अनुशासन बना रहता है साथ ही शरीर, मन और आत्मा का संतुलन बना रहता है।
- सूरज की पहली किरण रोजाना शुरुआती सफलता के लिए प्रेरित करती है। ऊँ सूर्याय नम: का जाप करते हुए प्रतिदिन और विशेष रूप से रविवार को सूर्य की आराधना करें, इससे जीवन में सभी सुख, अच्छे स्वास्थ्य और धन की प्राप्ति होती है।
- सुबह स्नान के बाद साफ कपड़े पहनें। ताजे पानी को तांबे के पात्र में भरकर रखें। पानी में अष्टगंध, लाल फूल और अक्षत डालें और इस मंत्र का जाप करें: ऊँ सूर्याय नम: मंत्र का उच्चारण करते हुए पवित्र जल को सूर्य को अर्पित करें।
- पवित्र जल अर्पित करने के बाद, अपने माथे को जमीन से स्पर्श कराएं और इस सूर्य मंत्र का जाप करें : ऊँ खखोलेटिक शान्ताय करणत्रयहेतवे। निवेदयामि चात्मानं नमस्ते ज्ञानरूपेण। त्वमेव ब्रह्म परमपदो ज्योति रसोमित्रम्। भूर्भुव: स्वस्तवमोंगकर: सर्वो रुद्र: सनातन: ।।
Adhik Maas 2020: अधिक मास क्यों है महत्वपूर्ण जानें पौराणिक कथा
Adhik Maas 2020: इस वर्ष बन रहें है ख़ास संयोग, जानें क्यों विशेष है अधिक मास
Adhik Maas 2020: अधिक मास में भूलकर भी नहीं करने चाहिए यह काम