Shardiya Navratri : महाअष्टमी और महानवमी पर इन शुभ योगों में होगी दुर्गा पूजा
- फोटो : my jyotish
शारदीय नवरत्रि समय दुर्गा पूजा के विशेष समय का प्रतीक है. नवरात्रि के समय पर दुर्गा पूजा बहुत विशाल स्तर पर होती है. शारदीय पूजन में महा अष्टमी और महानवमी का पूजन कुछ विशेष योगों में मनाया जाएगा. इस शुभ समय पर शक्तियों का आह्वान किया जाएगा.
कामाख्या देवी शक्ति पीठ में शारदीय नवरात्रि, सर्व सुख समृद्धि के लिए करवाएं दुर्गा सप्तशती का विशेष पाठ : 15 अक्टूबर- 23 अक्टूबर 2023 - Durga Saptashati Path Online
महाअष्टमी और नवमी के दौरान देवी मां के सभी नौ रूपों की पूजा करके सफलता का सुख पाते हैं. दुर्गा पूजा में अष्टमी का व्रत और नवमी का व्रत छोटी कन्याओं की पूजा के साथ ही संपूर्ण होता है. आइए जानते हैं इस साल शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी और महानवमी का पूजन किन दुर्लभ योगों में मनाया जाएगा.
इस शारदीय नवरात्रि कराएं खेत्री, कलश स्थापना 9 दिन का अनुष्ठान , माँ दुर्गा के आशीर्वाद से होगी सभी मनोकामनाएं पूरी - 15 अक्टूबर- 23 अक्टूबर 2023
शारदीय नवरात्रि अष्टमी नवमी पूजा 2023
शारदीय नवरात्रि का विशेष समय अष्टमी और नवमी है, ये दोनों दिन दुर्गा पूजा के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक माने जाते हैं. इस दिन अष्टमी की पूजा का समय इस प्रकार रहेगा. इस वर्ष दुर्गा अष्टमी पूजा रविवार 22 अक्टूबर 2023 को की जाएगी. अष्टमी तिथि
21 अक्टूबर 2023 को रात 21:53 बजे शुरू होगी और अष्टमी तिथि 22 अक्टूबर 2023 को रात 20:00 बजे समाप्त होगी.
महाअष्टमी. इस दिन कन्या पूजन भी किया जाता है जिसमें दस-ग्यारह वर्ष से कम उम्र की कन्याओं को देवी के रूप में पूजा जाता है. अष्टमी के दिन अभिजीत मुहूर्त समय 11:43 से 12:28 तक रहेगा विजय मुहूर्त समय 01:59 से 02:44 तक होगा इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का समय प्रातः 06:26 से प्रातः 06:44 तक रहेगा तथा रवि योग भी होगा.
विंध्याचल में कराएं शारदीय नवरात्रि दुर्गा सहस्त्रनाम का पाठ पाएं अश्वमेघ यज्ञ के समान पुण्य : 15 अक्टूबर - 23 अक्टूबर 2023 - Durga Sahasranam Path Online
शारदीय नवमी दुर्गा पूजा का समय 23 अक्टूबर, सोमवार को रहेगा. इस दिन महानवमी पूजा के साथ आयुध पूजा भी होगी. महानवमी के दिन देवी दुर्गा के महिषासुरमर्दिनी स्वरूप की पूजा की जाती है. धार्मिक कथाओं के आधार पर महानवमी के दिन देवी ने राक्षस महिषासुर का वध किया था और भक्तों को भय से मुक्त किया था. इस दिन अभिजीत मुहूर्त समय 11:43 से 12:28 तक होगा. विजय मुहूर्त समय 01:58 से 02:43 तक होगा अमृत काल समय 07:29 से 08:59 तक होगा पूरे दिन रवि योग का समय रहने से शुभता होगी. सर्वार्थ सिद्धि योग समय प्रातः 06:27 से 17:14 तक रहेगा.
शारदीय नवरात्रि स्पेशल - 7 दिन, 7 शक्तिपीठ में श्रृंगार पूजा : 15 अक्टूबर- 23 अक्टूबर 2023
दुर्गा पूजा महत्व
शारदीय नवरात्रि के समय अष्टमी और नवमी के दिन दुर्गा पूजा करके भक्त सुखों को पाता है. माता का पूजन एवं कंजक पूजन करके भक्त अपने जीवन की सभी कठिनाइयों एवं विरोधाभासों से मुक्ति पाने में सफल होता है. इसके द्वारा घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है.