Shardiya Navratri 2023
- फोटो : my jyotish
आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि आरंभ होंगे. 15 अक्टूबर से शुरु होने वाले नवरात्रों में माता की सवारी विशेष रहती है. धर्म शास्त्रों में माता की सवारी का प्रभाव विभिन्न रुप से लोगों पर पड़ता है. इस दिन से शक्ति की पूजा का विशेष महत्व असर आरंभ होता है. इस साल नवरात्रि के दौरान माता की सवारी हाथी की होगी. देवी माँ हाथी पर सवार होकर आयेंगी. इसे एक शुभ सवारी एक रुप में जाना जाएगा. रविवार से शुरू होने के कारण माता का वाहन हाथी होगा. इसके साथ ही जब माता का प्रस्थान होगा तब देवी दुर्गा मुर्गे पर सवार होकर प्रस्थान करेंगी.
शारदीय नवरात्रि स्पेशल - 7 दिन, 7 शक्तिपीठ में श्रृंगार पूजा : 15 अक्टूबर- 23 अक्टूबर 2023
शारदीय नवरात्रि घटस्थापना का सही समय
आश्विन माह में पड़ने वाली यह नवरात्रि बेहद खास होती है क्योंकि इसमें देवी के नव रूपों की पूजा होती है. आश्विन घटस्थापना का समय रविवार, 15 अक्टूबर 2023 को होगा. घटस्थापना को कलश स्थापना के नाम से भी जाना जाता है. आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 14 अक्टूबर 2023 को रात 23:24 बजे शुरू होगी. प्रतिपदा तिथि 15 अक्टूबर 2023 को शाम 24:32 बजे समाप्त होगी.
सर्वपितृ अमावस्या पर हरिद्वार में कराएं ब्राह्मण भोज, दूर होंगी पितृ दोष से उत्पन्न समस्त कष्ट - 14 अक्टूबर 2023
आश्विन मास के शुक पक्ष की प्रतिपदा का समय नवरात्रि घट स्थापना का विशेष समय होता है. माता की पूजा का आरंभ होने के साथ ही माता के आगमन का समय होता है. इस दिन प्रतिपदा तिथि के आरंभ के साथ ही नवरात्रि का पर्व नौ दिनों तक रहता है होता है. सभी भक्त देवी मां के आगमन की जोरदार तैयारियां करते हैं. घटस्थापना का पूजन भक्ति भाव से किया जाता है. आइए जानते हैं इस बार शारदीय नवरात्रि के समय पर कब कब मानाया जाएगा कौन सी तिथि का नवरात्रा
विंध्याचल में कराएं शारदीय नवरात्रि दुर्गा सहस्त्रनाम का पाठ पाएं अश्वमेघ यज्ञ के समान पुण्य : 15 अक्टूबर - 23 अक्टूबर 2023 - Durga Sahasranam Path Online
नवरात्रि तिथियां 2023
इस वर्ष शारदीय नवरात्रि पूजा की सभी तिथियां पूर्ण रूप से पूर्ण होंगी जिसके कारण पूरे नौ दिनों तक नवरात्रि मनाई जाएगी. इस बार किसी भी तिथि में कोई बदलाव नहीं होने के कारण हर दिन अलग-अलग तरीकों से देवी मां की पूजा करना संभव होगा. आइए जानते हैं किस तिथि पर देवी मां के किस स्वरूप की पूजा की जाएगी.
इस शारदीय नवरात्रि कराएं खेत्री, कलश स्थापना 9 दिन का अनुष्ठान , माँ दुर्गा के आशीर्वाद से होगी सभी मनोकामनाएं पूरी - 15 अक्टूबर- 23 अक्टूबर 2023
15 अक्टूबर 2023 को प्रतिपदा तिथि नवरात्रि
16 अक्टूबर 2023 को द्वितीया तिथि नवरात्रि
17 अक्टूबर 2023 को तृतीया तिथि नवरात्रि
18 अक्टूबर 2023 को चतुर्थी तिथि नवरात्रि
19 अक्टूबर 2023 को पंचमी तिथि नवरात्रि
20 अक्टूबर 2023 को षष्ठी तिथि नवरात्रि
21 अक्टूबर 2023 को सप्तमी तिथि नवरात्रि
22 अक्टूबर 2023 को अष्टमी तिथि नवरात्रि
23 अक्टूबर 2023 को नवमी तिथि नवरात्रि