Shani Amavasya 2023
- फोटो : my jyotish
शनि अमावस्या को बहुत विशेष दुर्लभ संयोंगो की श्रेणी में रखा जाता है. इसे दान एवं शांति के लिए बहुत खास माना जाता है. शास्त्रों और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अमावस्या और शनिवार का संयोग होने पर धर्म स्थलों की यात्रा एवं स्नान कई अशुभ प्रभावों से बचाव होता है. जहां स्नान और दान का विशेष महत्व है होता है वहीं शनि ग्रह शांति भी प्राप्त होती है. इस वर्ष शनि अमावस्या 2023 को इस बार 14 अक्टूबर शनिवार के दिन पड़ने वाली है.
इस शारदीय नवरात्रि कराएं खेत्री, कलश स्थापना 9 दिन का अनुष्ठान , माँ दुर्गा के आशीर्वाद से होगी सभी मनोकामनाएं पूरी - 15 अक्टूबर- 23 अक्टूबर 2023
राशि अनुसार शनिश्चरी अमावस्या उपाय
शनिवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को शनैश्चरी अमावस्या के नाम से जाना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि के दुष्प्रभाव से मुक्ति पाने का यह सबसे अच्छा समय है. इस दिन राशि के अनुसार उपाय व्यक्ति के जीवन में शनि से मिलने वाले कठोर फलों को शांत करने वाले होते हैं तथा जीवन में सुख शांति का वास होता है.
मेष राशि
मेष राशि वालों को इस दिन मसूर दाल, सरसों, कंबल और तिलों आदि का दान करना चाहिए.
वृष राशि
वृषभ राशि वालों को इस दिन तेल, तिल, उड़द, वस्त्र आदि चीजों का दान करना चाहिए.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को इस दिन सरसों का तेल, फूल, हरा वस्त्र आदि का दान करना शुभ रहता है.
विंध्याचल में कराएं शारदीय नवरात्रि दुर्गा सहस्त्रनाम का पाठ पाएं अश्वमेघ यज्ञ के समान पुण्य : 15 अक्टूबर - 23 अक्टूबर 2023 - Durga Sahasranam Path Online
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को इस दिन काले तिल, कंबल, वस्त्र और दूध आदि का दान करना चाहिए.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को इस दिन लाल रंग की दालें, तेल, तिल और गेहूं आदि का दान करना चाहिए.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को इस दिन गुड़, चना, वस्त्र आदि का दान करना चाहिए. शनि का शुभ प्रभाव मिलता है.
तुला
तुला राशि वालों को चावल, चीनी, गुड़, तिल, दाल आदि का दान करना चाहिए.
सर्वपितृ अमावस्या पर हरिद्वार में कराएं ब्राह्मण भोज, दूर होंगी पितृ दोष से उत्पन्न समस्त कष्ट - 14 अक्टूबर 2023
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों को दाल, गुड़ और कंबल या वस्त्र आदि का दान करना शुभ होता है.
धनु
धनु राशि वालों को इस दिन सरसों, तिल, हल्दी आदि का दान करना शुभ होता है.
मकर
मकर राशि वालों को उड़द, चना, कंबल या वस्त्र आदि का दान करना चाहिए. शनि की साढ़ेसाती से शुभ प्रभाव प्राप्त होंगे.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को तिल, तेल, उड़द दाल आदि का दान करना चाहिए. शनि शांति एवं सफलता प्राप्त होगी.
शारदीय नवरात्रि स्पेशल - 7 दिन, 7 शक्तिपीठ में श्रृंगार पूजा : 15 अक्टूबर- 23 अक्टूबर 2023
मीन राशि
मीन राशि वालों को हल्दी, सरसों का तेल और तिल का दान करना चाहिए. शनि के साढ़ेसाती प्रभाव से मुक्ति मिलती है.