इस दिन पड़ रहा है सावन के पहले सोमवार का व्रत , जानें इसका मुहूर्त और महत्व
हिंदू धर्म में सावन का बहुत महात्म है। जगह जगह पर शिव जी की पूजा पाठ होता रहता है। भक्तों के लिए भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन का महीना आने वाला है। भगवान शिव का पूजा करने का सबसे अच्छा दिन सोमवार होता है। उस दिन उनकी पूजा बहुत भव्य तरीके से होती है। ऐसी मान्यता हैं कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के बृहस्पतिवार के दिन शिव जी के शिवलिंग पर अभिषेक करेके उनका विधिवत पूजा पाठ करें। बृहस्पतिवार के दिन ऐसा करने से उसका फल दोगुना हो जाता है। शिव जी वैरागी है इसलिए सावन के दिन औघड़ भी जगह जगह शिव जी की भक्ति में लग जाते है।
सावन का त्योहार शिव भक्तों के लिए उनमें लीन कर देता है। शिव भक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर नंगे पांव अपने निवास पर लौटते है और भगवान शिव को ये पवित्र जल अर्पित करके उनकी उपासना करते हैं। कुछ शिव भक्त सावन का हर सोमवार व्रत भी रखते है। सावन। मिस दिन व्रत रखना बहुत शुभ माना जाता हैं। इस साल सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई को पड़ा है।उसी दिन श्रद्धालु सोमवार का व्रत रखेंगे। आइए जानते है की कब है पूजा का शुभ मुहूर्त, सावन का महत्व और व्रत करने से क्या क्या लाभ होगा :–
हर परेशानी का एक ही हल, बात करें देश के प्रसिद्ध ज्योतिषियों से
सावन का पहला सोमवार का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई को पड़ रहा है।इस बार सावन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि , 11जुलाई की रात 11:24 मिनट से शुरुआत हो रही है। समापन 18 जुलाई को रात 10:19 मिनट पर हो रहा है।
व्रत का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार सावन व्रत का सही समय 18 जुलाई को सुबह 5:40 मिनट पर शुरू होगा।अगले दिन 19 जुलाई को 2:42 मिनट तक जारी रहेगा। इस व्रत में रवि योग पद रहा है।आप सावन का सोमवार व्रत 18 जुलाई को रखेंगे। इस दिन से ही आप सावन का सोमवार व्रत रख सकते है। इस बार कुल 4 सावन का सोमवार पड़ रहा हैं।
व्रत का महत्व
सावन का व्रत हर क्षेत्र में फलदाई होता है। इसके व्रत से जीवन में बड़ी से बड़ी समस्या को हम आसानी से पार कर सकते है। क्योंकि सावन का व्रत माता पार्वती और शिव को समर्पित है। आइए जानते है इस व्रत को करने के फायदें :–
सावन का पहला सोमवार व्रत करने से जीवन में आई सारी बाधाएं दूर हो जाती है। अगर आप विद्यार्थी हो तो निःसंदेह करियर की अच्छी शुरुआत होगी। आपकी बिगड़ी ग्रह दोष की स्थिति शांति से रहेगी। आ रही सारी बाधा दूर हो जायेंगी।
जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
आपकी शादी में परेशानियां आ रही है तो आप( कुंवारी कन्या) इस दिन पूरी श्रद्धा भाव से भगवान शिव की पूजा पाठ करें विवाह में आई अड़चन दूर हो जाएगी।अच्छा जीवन साथी मिलता है। इसके लिए लड़कियों को 16 सोमवार व्रत रखना चाहिए। उत्तम वर की प्राप्ति होती है।
पुराणों में बताया गया है की जो भक्त सच्चे मन से सावन का सोमवार व्रत रखते है उनको शिव लोक की गति प्राप्त होती है। उनका मिलन शिव जी होता है।
सावन का 16 सोमवार व्रत रखने से चंद्रग्रह के मजबूत के मजबूत होने से व्यवसाय और नौकरी संबंधित आई समस्या दूर हो जाती हैं।
ये भी पढ़ें
- Aaj Ka vrishchik Rashifal, आज का वृश्चिक राशिफल, 6 जुलाई 2022
- Nirjala Ekadashi: जो व्रत नहीं रख रहे हैं वो भी इस एकादशी पर न करें ये गलतियां
- Shankh Benefit: रोज शंख बजाने से होंगे चमत्कारी लाभ, दूर होंगी परेशानियां
- गुरु बृहस्पति होंगे मकर राशि में अस्त, इन राशिओ को मिलेगा जबर्दस्त लाभ
- इन राशियों के लोग होते है समय के बिलकुल पक्के, कभी नहीं करते टाइम बर्बाद
- बुध पर्वत पर त्रिशूल का निशान माना जाता है बेहद शुभ