myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Rohini Vrat 2022: Know why Rohini should be fasted, and its importance.

Rohini Vrat 2022: जानिए रोहिणी व्रत क्यों करना चाहिए, और इसका महत्व। 

Myjyotish Expert Updated 06 May 2022 03:37 PM IST
जानिए रोहिणी व्रत क्यों करना चाहिए, और इसका महत्व। 
जानिए रोहिणी व्रत क्यों करना चाहिए, और इसका महत्व।  - फोटो : google
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए रोहिणी व्रत क्यों करना चाहिए, और इसका महत्व। 


जैन समुदाय द्वारा किया जाने वाला रोहिणी व्रत पूरे भारतवर्ष में प्रसिद्ध व्रत है। इसे देश के कोने कोने में मनाया जाता है। भगवान वासुपूज्य जी को रोहिणी व्रत समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर रोहिणी देवी के साथ साथ भगवान वासुपूज्य जी की विधिवत पूजा की जाती है। यह व्रत अन्य व्रतों से थोड़ा भिन्न होता है। यह व्रत इस महीने की 31 मई को है। 

रोहिणी व्रत प्रत्येक माह आने वाला व्रत है और कई बार संयोग से एक माह में दो बार किया जाता है। यह व्रत लिंग विशिष्ट नहीं है, इसे कोई भी कर सकता है। महिलाओ द्वारा रोहिणी व्रत अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन को व्रत रखकर इसे त्योहार की भांति मनाया जाता है। प्राचीन काल से इसे त्योहार के रूप में जैन समुदाय द्वारा मनाया जाता आ रहा है। इस व्रत के साथ कई पौराणिक कथाएं जुड़ी हुई हैं। जिनमें से सबसे लोकप्रिय कथा के बारे में हम आपको आगे बताएंगे। इससे पहले यह जान लेते हैं कि रोहिणी व्रत वर्ष के किस समय किया जाता है।

जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है

रोहिणी व्रत कब होता है? 

धार्मिक मान्ताओं के अनुसार नक्षत्रों की कुल संख्या 27 होती है। इन 27 नक्षत्रों में एक रोहिणी नक्षत्र होता है, जिसका संबंध इस व्रत से है। जब महीने में सूर्योदय के पश्चात रोहिणी नक्षत्र प्रबल होता है, उस समय इस व्रत को किया जाता है। एक वर्ष में कम से कम छह से सात बार यह व्रत आता है, और कई बार यह नक्षत्र माह में दो बार आ जाता है।

रोहिणी व्रत क्यों किया जाता है? 

इस व्रत को महिलाएं अपने पति की दीर्घ आयु की कामना से रखती हैं। माना जाता है इस व्रत को करने वाली महिला के जीवनसाथी को लंबी आयु के साथ साथ अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति भी होती है। इस व्रत को कोई भी कर सकता है। भगवान वासुपूज्य के उपासक इस व्रत का पालन पूरे विधि विधान से करते हैं। माना जाता है विधिवत इस व्रत को करने से सुख और धन धान्य की प्राप्ति होती है। इसलिए पुरुषों द्वारा भी इस पवित्र व्रत को किया जाता है।

बगलामुखी जयंती पर शत्रुओं पर विजय व धन की समस्या से छुटकारा पाने हेतु कराएं सामूहिक 36000 मंत्रों का जाप

रोहिणी व्रत का महत्व 

जैन धर्म में रोहिणी व्रत विशेष महत्व रखता हैं। हिंदू और जैन धर्म में नक्षत्र की गणना और मान्यता एक जैसी ही होती है। इसलिए हिंदुओं के लिए भी यह दिन महत्वपूर्ण होता है। व्रत न रखने वाले भक्त इस दिन तामसिक भोजन का त्याग कर सात्विक भोजन को ग्रहण करते हैं। जैन धर्म में पूरा दिन नियमों और अनुष्ठान का पालन करते हुए व्रत और पूजन किया जाता है। इस दिन किए गए दान को बहुत फलदायी माना जाता है।

अधिक जानकारी के लिए, हमसे instagram पर जुड़ें ।

अधिक जानकारी के लिए आप Myjyotish के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
X