ये तो आप सब पहले से ही जानते होंगे कि कैसे पेड़-पौधे हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। हिंदू धर्म में पेड़-पौधों को बहुत ही पूजनीय माना जाता है। देखा जाए तो पेड़-पौधों के बिना हमारा कोई अस्तित्व ही नहीं है। पेड़-पौधों है तो हम भी है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जहां गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने का विशेष महत्व के बारे में बताया गया है, तो वहीं शनिवार के दिन भगवान शनि के लिए पीपल के पेड़ की पूजा करना का विशेष महत्व होता है।
ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक घरों में तुलसी को लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है और साथ ही इसकी पूजा तो रोज स्नान करने के बाद करनी चाहिए। ध्यान रखें शनिवार के दिन तुलसी मां की पूजा नहीं करनी चाहिए।
शास्त्रों के मुताबिक धरती पर जितने भी पेड़-पौधे है उनका किसी ना किसी देवी-देवता अथवा ग्रहों से कोई ना कोई संबंध जरूर होता है।
आज हम आपको यह सब बताना जा रहे है। तो आइए जानते है इसके बारे में कुछ रोचक जानकारी जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
ऐसा ही एक पेड़ है जिसकी जानकारी बहुत ही कम लोगों को पता है। गूलर का पेड़ । ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक इस पेड़ का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है। कहते है कि इस पेड़ पर रोज नियमित रूप से जल चढ़ाने से और साथ ही एक दीपक जलाया जाएं, तो आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह बहुत मजबूत होगा।
इसी के साथ आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलेगा।
यहाँ करें क्लिक और जानें, कौन सी राशि के साथी देते हैं सम्बन्धों से अधिक धन को महत्व