myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   mahamrityunjaya mantra: benefits of maha mrityunjaya mantra jaap in hindi

महामृत्युंजय मंत्र के जाप से दूर हो जाती हैं गंभीर बीमारियां, काल भी रहता है कोसो दूर

My Jyotish Expert Updated 18 Mar 2020 11:08 AM IST
महामृत्युंजय मंत्र
महामृत्युंजय मंत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान शिव को कालों का काल महाकाल कहा जाता है। मृत्यु अगर निकट आ जाए और आप महाकाल के महामृत्युंजय मंत्र का जप करने लगे तो यमराज की भी हिम्मत नहीं होती है कि वह भगवान शिव के भक्त को अपने साथ ले जाए। इस मंत्र की शक्ति से जुड़ी कई कथाएं शास्त्रों और पुराणों में मिलती है जिनमें बताया गया है कि इस मंत्र के जप से गंभीर रुप से बीमार व्यक्ति स्वस्थ हो गए और मृत्यु के मुंह में पहुंच चुके व्यक्ति भी दीर्घायु का आशीर्वाद पा गए।



यही कारण है कि ज्योतिषी और पंडित बीमार व्यक्तियों को और ग्रह दोषों से पीड़ित व्यक्तियों को महामृत्युंजय मंत्र जप करवाने की सलाह देते हैं। अब अगर आपके मन में यह सवाल आ रहा है कि यह मंत्र किस तरह काम करता है तो इसका वैज्ञानिक पहलू भी सामने आया है, इसे भी जान लीजिए।

क्या है महामृत्युंजय मंत्र
महामृत्युंजय मंत्र भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने का सबसे लाभकारी मंत्र है। वेदों और पुराणों में बताया गया है कि असाध्य रोगों से छुटकारा पाने और अकाल मृत्यु से बचने का मंत्र है महामृत्युंजय जप।

महामृत्युंजय मंत्र-
ऊँ त्र्यंबकम् यजामहे सुगंधिम् पुष्टिवर्द्धनम्। ऊर्वारुकमिव बंधनात, मृत्योर्मुक्षिय मामृतात्।।

महामृत्युंजय मंत्र का सरल अर्थ
तीन नेत्र वाले भगवान शिव की हम आराधना करते हैं। आप हमें जीवन और मृत्यु के बंधन से मुक्त होकर अमृत की ओर अग्रसर हों।

अपने व अपने परिवार के अच्छे स्वास्थ्य के लिए महाकालेश्वर में कराएं 1.25 लाख महामृत्युंजय का सामूहिक जाप

महामृत्युंजय मंत्र की उत्पत्ति की कथा

इस मंत्र का उल्लेख ऋग्वेद (मंडल 7, हिम 59) में किया गया है। भगवान शिव के अनन्य भक्त ऋषि मृकण्डु और उनकी पत्नी मरुद्मति की कोई संतान नहीं थी। संतान की कामना के लिए दोनों ने भगवान शिव की तपस्या आरंभ कर दी। लेकिन  ऋषि मृकण्डु के भाग्य में संतान सुख नहीं था। फिर भी भगवान शिव ने उनकी तपस्या से प्रभावित होकर उन्हें दो विकल्प दिए। जिसमें पहला विकल्प अल्पायु बुद्धिमान पुत्र का वरदान और दूसरा दीर्घायु मंदबुद्धि पुत्र का वर।तब बहुत सोच विचार के बाद ऋषि मृकण्डु ने पहले विकल्प को चुना और उन्हें मार्कंडेय नाम के पुत्र की प्राप्ति हुई जिसका जीवन काल मात्र 12 वर्ष का था।

पुत्र मार्कंडेय जैसे-जैसे बड़े होने लगे तब उनकी माता को चिंता सताने लगी। तब उनकी मां ने मार्कंडेय उनके अल्पायु होने के बारे में बताया। मार्कंडेय ने भगवान शिव से दीर्घायु का वरदान पाने के लिए कठोर तप करना शुरू कर दिया। कठोर तप  करते ही उन्होंने महामृत्युंजय मंत्र की रचना की।

जैसे ही मार्कंडेय के 12 वर्ष का काल पूरा हुआ उन्हें यमराज लेने के लिए उनके सामने प्रगट हुए। यमराज को देखते ही मार्कंडेय ने शिवलिंग को अपने बाहों में भरकर जोर-जोर से महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने लगे। तब यमराज ने उन्हें शिवलिंग से दूरकर उन्हें अपने साथ ले जाने के लिए खींचने लगें। यह सब देख भगवान शिव क्रोधित हो गए।

क्रोध में भगवान शिव ने सजा के तौर पर यमराज दण्ड देते हुए उन्हें मार दिया। बाद में भगवान शिव ने यम को इस शर्त पर पुनर्जीवित किया, कि मार्कंडेय हमेशा के लिए जीवित रहेगा। तब यमराज ने कहा जो भक्त मार्कंडेय द्वारा रचित महामृत्युंजय मंत्र का जाप करेगा उसकी अकाल मृत्यु नहीं होगी। तब से महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने व्यक्ति की आयु दीर्घायु होती है। यहीं से इस मंत्र की उत्पत्ति मानी जाती है।

महामृत्युंजय मंत्र के फायदे

इस मंत्र के जाप से न सिर्फ मृत्यु का भय दूर होता है बल्कि कई तरह के असाध्य बीमारियों से भी छुटकारा दिलाता है। इस मंत्र का सवा लाख बार निरंतर जप करने से जीवन की सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं।

यह भी पढ़े

नवरात्रि के दिनों माँ कामाख्या मंदिर में पूजा करवाने से मिलेगा मनवांछित फल

जानिए कैसे श्री राम के प्रिय हनुमान करते हैं अपने भक्तों की परेशानियां दूर

 

  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
X