अधिकतर लोग अपनी भविष्य के बारे में सोचते है और उसे जानने की इच्छा भी रखते है। वो यह जाना चाहते है की उनके आने वाले जीवन में क्या होने वाला है। इसके लिए कोई अपनी कुंडली से पता करता है तो कोई अपने हाथों द्वारा जनता है। आपकी हथेली भी आपके भविष्य के बारे में बहुत कुछ बताती है। हथेली में हर ग्रह के सबंधित पर्वत होते है। यह पर्वत जीतने उबरे हुए होते है उतना ही उससे अच्छा समझा जाता है। आज हम बात करेंगे अंगूठे के नीचे वाले स्थान की जिसे शुक्र पर्वत कहते है। यह शुक्र पर्वत जो हमे प्रेम, सुख और समृद्धि के बारे में बताता है।
यदि किसी व्यक्ति की हथेली में शुक्र पर्वत उभर लिए हुए हो तो वह काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे व्यक्ति काफी दयालु होते है। इन्हे कम मेहनत में भी ज्यादा सफलता प्राप्त होती है और इनका जीवन बहुत छोटी उमर में ही सुख समृद्धि से भरपूर हो जाता है।
अगर किसी व्यक्ति के हथेली में शुक्र पर्वत अधिक उभार लिए हुए हो तो वह व्यक्ति कामुक होता है। ऐसा व्यक्ति शारिरिक सुख के बारे में ज्यादा सोचता है। ऐसे लोग अपनी जिंदगी में एक से ज्यादा दूसरों के साथ प्रेम संबंध बनाता है।
यदि शुक्र पर्वत दबा हुआ हो तो वह व्यकित अपने जीवन में कई प्रकार के शारीरिक कष्टों का सामना करता है। ऐसे में इनकी जिंदगी में काफी प्रभाव पड़ता है। जिसकी वजह से जिंदगी के सुख-सुविधाओं से भी दूर रहते है।
अगर शुक्र पर्वत में कई सारी लकीरें बनी हो तो वह इंसान मन से काफी कमजोर होता है। ऐसे इंसान को हर छोटी-छोटी बातों से फर्क पड़ता है। शुक्र पर्वत में छोटी-छोटी लकीरों का बनना अच्छा नहीं माना जाता।
यदि शुक्र पर्वत में तिल बना हो तो यह दांपत्य जीवन में काफी प्रभाव दालता है। ऐसे लोगों की अपनी जीवनसाथी के साथ काफी अनबन रहती है। लेकिन इनका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत होता है। ऐसे लोग अपने करियर में काफी सफलता हासिल करते है।
हथेली में खराब शुक्र सही करने के उपाय जानें-
1. एकादशी का उपवास रखने से शुक्र को सही किया जा सकता है।
2. सुबह जल्दी उठने की आदत डाले।
3. शिव की उपासना करने से शुक्र पर्वत के अभाव को सही किया जा सकता है।
4. हथेली में शुक्र पर्वत को सही करने के लिए कांच के पात्र में जल पिएं।
5. अंगूठे में एक चांदी का छल्ला धारण करें।