यदि आप भी बढ़ाना चाहते है अपना आत्मविश्वास, तो करे यह उपाय।
आत्मविश्वास जीवन में सफलता के लिए बहुत जरूरी है। जिन लोगों के पास आत्मविश्वास की कमी होती है वह जीवन में काफी परेशानियों का सामना करते हैं और उन्हें सफलता भी काफी मुश्किल से हाथ लगती है। वही जिन लोगों के पास आत्मविश्वास भरपूर होता है वह कम मेहनत में भी आसानी से सफलता पा लेते हैं। आत्मविश्वास की कमी के कारण इंसान ठीक से काम नहीं कर पाता है या फिर कहें कि अपने काम का सही ढंग से प्रदर्शन नहीं कर पाता है। वास्तुशास्त्र में आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। आज हम आपको वास्तुशास्त्र के उन्हीं उपायों के बारे में बताएंगे
वास्तु शास्त्र के अनुसार जिन लोगों में आत्मविश्वास की कमी होती है उन्हें अपने लिविंग रूम मे उगते हुए सूरज या फिर दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगानी चाहिए। दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर में घोड़ा अंदर की ओर दौड़ता हुआ लगना चाहिए। इन तस्वीरों को लगाने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और घर से नकारात्मकता दूर होगी। साथ ही ऐसे लोगों को कभी भी खाली दीवार की ओर मुँह करके नहीं बैठना चाहिए इससे आत्मविश्वास में कमी आएगी।
नवरात्रि स्पेशल - 7 दिन, 7 शक्तिपीठ में कराएं श्रृंगार पूजा।
घर में फिश एक्वेरियम रखना बहुत शुभ माना जाता है। परन्तु क्या आप इस का आत्मविश्वास से संबंध जानते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में फिश एक्वेरियम में कम से कम दो सुनहरी मछली जरूर रखनी चाहिए। मछलियों की पूरी तरीके से देखभाल करनी चाहिए इन्हें समय समय पर खाना दें। इससे व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
पशु पक्षियों को दाना और पानी तो वैसे भी देना चाहिए परंतु वास्तुशास्त्र के अनुसार यह आत्मविश्वास की वृद्धि के लिए एक उपाय भी माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार जिन लोगों में आत्मविश्वास की कमी होती है उन्हें रोजाना पक्षियों को भोजन और पानी देना चाहिए और साथ ही जानवरों को चारा डालना चाहिए। यदि यह कार्य आप नियमित रूप से करते हैं तो आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी अवश्य होती है।
घर की खिड़की खुली रखने के लिए तो सभी लोग कहते हैं। परन्तु क्या आप जानते हैं कि घर की खिड़की या फिर किसी भी खिड़की से कभी भी पीठ के बल नहीं बैठना चाहिए क्योंकि इससे जो भी व्यक्ति पीठ लगाकर बैठता है उसकी ऊर्जा बाहर जाती है और साथ ही आत्मविश्वास में कमी भी आती है।
जिन लोगों में आत्मविश्वास की कमी होती है उन्हें उगते हुए सूर्य की पूजा करनी चाहिए और नियमित रूप से आदित्य हृदयस्तोत्र का पाठ करना चाहिए। रोज़ सुबह भगवान सूर्यदेव की पूजा करने से आत्मविश्वास बढ़ता है।
भोजन सभी लोग करते हैं परंतु उससे जुड़ी बातें अक्सर अनदेखी कर जाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह बाद में आत्मविश्वास में कमी जैसी समस्याओं का कारण बनती है। व्यक्ति को कभी भी बिस्तर पर बैठकर खाना नहीं खाना चाहिए। इससे वह कभी भी समृद्ध नहीं हो पाता है। साथ ही वास्तु शास्त्र के ज्ञाता बताते हैं कि जिन लोगों में आत्मविश्वास की कमी होती है उन्हें भोजन करते समय अपना मुँह पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए। पूर्व दिशा को सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना गया है इसलिए जितना संभव हो भोजन पूर्व दिशा की ओर मुँह करके करें। इससे आपके शरीर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ेगा और वह आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी के रूप में परिणाम देगी।
इस नवरात्रि कराएं कामाख्या बगलामुखी कवच का पाठ व हवन।
ईश्वर की आराधना तो सभी लोगों को करनी चाहिए। ऐसे में जिन लोगों में आत्मविश्वास की कमी है वह सुबह गायत्री मंत्र का जप करें।
यह तो आपने सुना ही होगा कि सभी लोग कहते हैं कि जैसे संगति होती है इंसान की सोच भी वैसे ही हो जाती है। यदि आप सदा नकारात्मक लोगों के साथ रहेंगे तो आपके शरीर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और आपके मस्तिष्क में सदा नकारात्मक विचार आते रहेंगे वहीं यदि आप ऐसे लोगों के पास रहेंगे जो सकारात्मक बातें करते हैं तो आपका जीवन भी सकारात्मक ऊर्जा से भरेगा।
जिन लोगों में आत्मविश्वास की कमी होती है वह लोग अपने घर में शनि यंत्र रखें और साथ ही घर के मुख्य द्वार पर नींबू और हरी मिर्च लटकाए जब नींबू सूख जाए तो उसे शनिवार के दिन बदल दें।
आप चाहें तो किसी ज्योतिषी से सलाह लेकर ज्योतिषी उपाय भी कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए, हमसे instagram पर जुड़ें ।
अधिक जानकारी के लिए आप Myjyotish के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।