हिंदू धर्म में हर महीने कई त्योहारों को मनाया जाता है जिसमें लोगों की बहुत मान्यता होती है और इन सब त्योहारों को धूमधाम से मनाते है, लेकिन कोरोना महामारी के चलते भक्त त्योहारों को घरों में ही बना रहे हैं।
बता दें कि हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आज से तीसरा माह जेठ (ज्येष्ठ) की शुरुआत हो गई है और यह 25 जून की ज्येष्ठ पूर्णिमा तक रहेगा। इस माह में जल का विशेष महत्व होता है।
बता दें कि जेठ के महीने में सूर्य का ताप बहुत ज्यादा होता है। जैसे हर माह में सोम व्रत और एक भोम प्रदोष व्रत आता है, तो इसमें पड़ेगा और साथ ही इस माह में और कई त्योहार आने वाले है। जैसे कि
रोहिणी व्रत, वट सावित्री व्रत, महाराणा प्रताप जयंती, नारद जयंती , पितृ दिवस, गंगा दशहरा आदि। शास्त्रों के अनुसार कर्मफल दाता शनि भगवान का भी जन्म इस माह में ही हुआ था, इसलिए इनकी जयंती जेठ माह के अमावस्या को मनाई जाती है।
साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण में जेठ महीने में ही लगने वाला है जिसे कई देशों में देखा जाएगा। इसी माह में गायत्री जयंती पड़ेगी। तो आइए जानते हैं इन सभी त्योहारों की तिथियों के बारे में।
27 मई 2021 (आज) : नारद जयंती
29 मई 2021 : संकष्टी चतुर्थी
31 मई 2021 : रानी अहिल्याबाई जयंती
03 जून 2021 : नौतपा समाप्त
06 जून 2021 : अपरा एकादशी
07 जून 2021 : सोम प्रदोष व्रत
08 जून 2021 : मासिक शिवरात्रि
10 जून 2021 : रोहिणी व्रत, वट सावित्री व्रत, अमावस्या, शनि जयंती, सूर्य ग्रहण रहेगा।
13 जून 2021 : महाराणा प्रताप जयंती, रंभा तीज
14 जून 2021 : विनायक चतुर्थी, गुरु अर्जुन देव पुण्यतिथि
15 जून: मिथुन संक्रांति, इस दिन सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेगा।
18 जून: झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस, माँ धूमावती जयंती
19 जून 2021 : महेश नवमी
20 जून 2021 : पितृ दिवस, गंगा दशहरा, गायत्री जयंती।
21 जून 2021 : निर्जला एकादशी, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, संगीत दिवस
22 जून 2021 : भौम प्रदोष, बड़ा महादेव पूजन
24 जून 2021 : ज्येष्ठ पूर्णिमा, संत कबीर जयंती, रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस पड़ेगी।