अक्सर कई बार य़ह सुनने में आता है कि घर में काफी सुख-समृद्धि थी लेकिन अचानक से सब नष्ट हो गई है। फलता-फूलता व्यापार अचानक से ठप पड़ गया है। घर में सभी लोग बीमार पड़ने लगे है। यह सोचने पर विवश करता है कि कहीं नजर तो नहीं लग गई है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ये नजर लगना या नजरदोष होता क्या है? दरअसल, दुनिया में कई तरह की ऊर्जा काम करती हैं जैसे सकारात्मक, नकारात्मक आदि। यह ऊर्जा हमारी सोच, व्यवहार, आदत और शब्दों से बनती है। हमारे अपने शरीर और घर में आम तौर पर सकारात्मक ऊर्जा होती है।
नजरदोष क्या होता है?
जब किसी की सोच, स्वभाव और सम्पर्क से हमारे ऊपर नकारात्मक असर पड़ता है तो उसे हम नजर लगना कहते हैं। यह रुकावट काफी तेज होती है और एकदम से बिना कारण सब रोक देती है। आमतौर ऐसा माना जाता है कि पर बुरी नज़र के कारण व्यक्ति की सकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। वह जो भी करता है उसमें उसे नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए लोग बुरी नजर से बचाने के लिए कई प्रकार के जतन करते हैं। बुरी नज़र से बचने के उपाय से पहले बुरी नज़र के लक्षण को जानना आवश्यक है।
इस कालाष्टमी प्राचीन कालभैरव मंदिर दिल्ली में पूजा और प्रसाद अर्पण से बनेगी बिगड़ी बात : 2 जून 2021
बुरी नज़र के लक्षणयदि किसी घर को नज़र लग जाए तो उस घर में क्लेश पैदा हो जाता है। घर में चोरी-चकारी की घटना होती है और उस घर में अशांति का माहौल बना रहता है। घर के सदस्य किसी न किसी रोग से पीड़ित होने लगते हैं। उस घर में दरिद्रता आने लगती है |
- यदि काम-धंधे को नज़र लग जाए तो व्यापार ठप होने लगता है।
- यदि किसी व्यक्ति को नज़र लग जाए तो वह रोगी अथवा किसी बुरी संगति में फंस जाता है जिससे समाज में उसकी प्रतिष्ठा समाप्त हो जाती है अथवा उसके बने बनाए काम बिगड़ जाते हैं।
- यदि किसी बच्चे को नज़र लग जाए तो वह बीमार पड़ जाता है अथवा वह बिना बात के ज़ोर-ज़ोर से रोता है।
जानिए माँ के किस मंदिर में चढ़ाई जाती हैं चमत्कारी सात्विक रूप से बलि
आज का राशिफल 27/05/2021 : मई का अंतिम गुरूवार लाएगा किन राशियों के लिए शुभ संकेत, जानें भाग्यफल
Budhha Purnima 2021: जानें क्या है बुद्ध पूर्णिमा ? इसके महत्व व पूजा विधि