जीवन में कोई संकट चल रहा हो, अकाल मृत्यु का भय हो, असाध्य रोग हो, धन हानि आदि हो. महामृत्युंजय मंत्र दो प्रकार के होते हैं. महामृत्युंजय मंत्र या लघु मृत्युंजय मंत्र. इन दोनों मंत्रों का जाप किया जाता है.
सावन शिवरात्रि पर 11 ब्राह्मणों द्वारा 11 विशेष वस्तुओं से कराएं महाकाल का सामूहिक महारुद्राभिषेक एवं रुद्री पाठ 2023
महामृत्युंजय मंत्र
ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगंधि पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बंधनान्मृ त्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ.
लघु महामृत्युंजय मंत्र
लघु मृत्युंजय मंत्र - ॐ जूं स मम पालय पलय स: जूं ॐ.
- सावन में राशि के अनुसार करें उपाय और पाएं भोलेनाथ की कृपा
सावन के सोमवार में राशि के अनुसार शिवजी की पूजा करने से मन के सभी कार्य पूरे होते हैं. श्रावण मास का सोमवार भगवान भोलेनाथ को अत्यंत प्रिय है. ऎसे में आपकी राशि के
अनुसार शिव पूजा उपाय दिलाएगा आपको समस्त लाभ
सारी इच्छाओं को पूरा करने के लिए इस सावन बाबा बैद्यनाथ में कराएं रुद्राभिषेक - 04 जुलाई से 31 अगस्त 2023
मेष राशि
मेष राशि वालों को बेलपत्र, लाल चंदन और लाल फूल से भगवान भोलेनाथ की पूजा करनी चाहिए.
वृष राशि
वृष राशि वालों को श्रावण मास में भांग, धतूरा, कुश, मूंग और दूब से भगवान भोलेनाथ की पूजा करनी चाहिए.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक को भगवान शिव को फूल, बेलपत्र, शमी के पत्ते, भांग, धतूरा आदि चढ़ाने चाहिए.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को भगवान को गुलाब जल में थोड़ा सा गुड़ का अभिषेक करना चाहिए.
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को सावन में गाय के दूध, दही, सफेद फूल, गंगा जल आदि से भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को केवड़ा और दही से भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए तथा हरे पुष्प अर्पित करने चाहिए.
तुला राशि
तुला राशि वालों को महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते हुए दूध से भगवान का अभिषेक करना चाहिए.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को ॐ नागेश्वराय नमः मंत्र का जाप करते हुए शहद से भगवान का अभिषेक करना चाहिए.
लंबी आयु और अच्छी सेहत के लिए इस सावन सोमवार उज्जैन महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में कराएं रुद्राभिषेक 04 जुलाई से 31अगस्त 2023
धनु राशि
धनु राशि वालों को भांग और दूब से भगवान भोलेनाथ की पूजा करनी चाहिए. गंगा जल से शिव अभिषेक करना चाहिए.
मकर राशि
मकर राशि वालों को जल में दही मिलाकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को ईख के रस से भगवान का अभिषेक करना चाहिए.
मीन राशि
मीन राशि वालों को ॐ नमः शिवाय का जाप करते हुए गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए.
सावन माह में भोलेनाथ को प्रसन्न करने हेतु काशी में कराएं रुद्राभिषेक - 04 जुलाई से 31 अगस्त 2023