myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   If you want to please Mother Ambe, then chant according to the zodiac

Jyotish Remedies: करना चाहते है माँ अम्बे को प्रसन्न तो करे राशि अनुसार मंत्रोच्चार

MyJyotish Expert Updated 28 Mar 2022 05:07 PM IST
करना चाहते है माँ अम्बे को प्रसन्न तो करे राशि अनुसार मंत्रोच्चार
करना चाहते है माँ अम्बे को प्रसन्न तो करे राशि अनुसार मंत्रोच्चार - फोटो : google
विज्ञापन
विज्ञापन

करना चाहते है माँ अम्बे को प्रसन्न तो करे राशि अनुसार मंत्रोच्चार


इस बार चैत्र नवरात्रि का पर्व 2 अप्रैल से आरंभ हो रहा। इन नौ दिनों में देवी के सभी भक्त देवी को प्रसन्न कर लेना चाहते हैं। इसके लिए उनके भक्त कठिन तपस्या, व्रत और पूजा पाठ भी करते हैं। ऐसे में यदि आप अपनी राशि के अनुसार मंत्रोचार करें तो इससे अधिक लाभ हासिल होंगे। माँ अंबे की आप पर कृपा बनेगी। यदि आपकी कोई विशेष मनोकामना है तो ऐसे में आपको अपनी राशि के अनुसार मंत्रोचार अवश्य करना चाहिए इससे माँ अंबे आप पर जल्द प्रसन्न हो जाएगी। आइए जानते है किस राशि के लिये कौन सा मंत्रोच्चार करना शुभ फलदायी होगा।

सबसे पहले बात मेष राशि के जातकों की करते है।  मेष राशि के जातकों को ॐ ह्रीं उमा देव्यै नम: या फिर ॐ महायोगायै नम: मंत्र का जप नवरात्रि के प्रथम दिन से अंतिम दिन तक करें।  आप चाहे तो 5, 7, 9, 11 या 21 कितनी भी मालाएं कर सकते हैं परंतु एक माला अवश्य करें।

इस नवरात्रि कराएं कामाख्या बगलामुखी कवच का पाठ व हवन। 

करना चाहते है माँ अम्बे को प्रसन्न तो करे राशि अनुसार मंत्रोच्चार
अब बात दूसरी राशि की वृषभ राशि की करते हैं। तो इस राशि के जातकों को नवरात्रि के प्रथम दिन से अंतिम दिन तक ॐ क्रां क्रीं क्रूं कालिका देव्यै नम: या ॐ कारक्यै नम: मंत्र   का जप करने से सभी मनोरथ सिद्ध होंगे।

अब बात मिथुन राशि के जातकों की करते हैं। ॐ दुं दुर्गायै नम: या फिर ॐ घोराये नम: मंत्र  का 9 दिन तक जप करना इस राशि के लोगों के लिए शुभ फलदायी होगा।

कर्क राशि के जातकों द्वारा 9 दिन तक ॐ ललिता देव्यै नम: या ॐ हस्त्नीयै नम: मंत्र  का 108 बार जप करने से माँ अम्बे को प्रसन्न कर पाएंगे जिससे उन पर माँ अंबे की कृपा बनी रहेंगी।

अष्टमी पर माता वैष्णों को चढ़ाएं भेंट, प्रसाद पूरी होगी हर मुराद 

अगली राशि, सिंह राशि के जातकों द्वारा ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वती देव्यै नम: या ॐ त्रिपुरांतकायै नम: मंत्र  का 9 दिन तक जप करने से मातारानी की कृपा मिलेगी।

 वहीं बात करें कन्या राशि के जातकों की तो उन्हें ॐ शूल धारिणी देव्यै नम: या ॐ विश्वरुपायै नम: मंत्र  का 9 दिन तक जप करना चाहिए।
 तुला राशि के जातकों को ॐ ह्रीं महालक्ष्म्यै नम: या ॐ रोद्रवेतायै नम: मंत्र  का 108 बार जप करना चाहिए। इससे माँ अंबे शीघ्र ही प्रसन्न होंगी।

 यदि वृश्चिक राशि के जातक ॐ शक्तिरूपायै नम: या ॐ क्लीं कामाख्यै नम:  मंत्र का एक माला  रोजाना 9 दिन तक नियमित रूप से जप करते है तो इससे माँ अम्बे की कृपा होगी और आने वाले समय मे लाभ होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Myjyotish के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।
 
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे या फिर ॐ गजाननाय नम: मंत्र का जप धनु राशि के जातकों को माँ अम्बे को प्रसन्न करने के लिये नवरात्रि के प्रथम दिन से अंतिम दिन तक करना चाहिए।

मकर राशि के जातकों को 9 दिन तक ॐ पां पार्वती देव्यै नम: या ॐ सिंहमुख्यै नम: मंत्र का जप करने से माँ अंबे की विशेष कृपा मिलेगी।

ॐ पां पार्वती देव्यै नम: या ॐ सिंहमुख्यै नम: मंत्र  का जप करने से कुंभ राशि के जातकों को माँ अम्बे की कृपा मिलेगी।

अब बात अंतिम राशि मीन राशि के जातकों की करते है।  चैत्र नवरात्रि के 9 दिन ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं दुर्गा देव्यै नम:मंत्र का जप करने से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होंगे।

अधिक जानकारी के लिए, हमसे instagram पर जुड़ें ।

अधिक जानकारी के लिए आप Myjyotish के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।
 
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms and Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree
X