myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Hariyali amavasya significance facts benefits

जानिए हरियाली अमावस्या 2021 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी

My jyotish expert Updated 08 Aug 2021 12:21 PM IST
हरियाली अमावस्या 2021
हरियाली अमावस्या 2021 - फोटो : Google
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी पंचांग के हिसाब से 25 जुलाई से श्रावण मास शुरू हो चुका है। इसका समापन 22 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन होगा। हिंदू धर्म में श्रावण मास को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ये पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और उनकी पूजा और आराधना में ही व्यतीत होता है। यूं तो श्रावण मास का हर दिन बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है अपितु इनमें से भी कुछ दिनों को बाकियों से विशेष माना जाता है। इनमें से ही एक ऐसा दिन है हरियाली अमावस्या का। ये श्रावण मास की 15 वीं तिथि यानी शिवरात्रि की अगले दिन होती है। हिंदू धर्म में हरियाली अमावस्या की बहुत मान्यता है। अब क्योंकि ये श्रावण मास में आती है और इस समय चारों ओर हरियाली होती है इसलिए इसे हरियाली अमावस्या कहकर संबोधित किया जाता है। इस दिन दान-पुण्य का काम करने से ईश्वर की विशेष कृपा मिलती है। इसके साथ ही पितरों की पूजा करने के लिए एवं उन्हें प्रसन्न करने के लिए ये दिन काफ़ी उत्तम माना गया है। आप इस दिन पिंडदान, श्राद्ध कर्म, तर्पण, आदि कार्य कर सकते हैं। इसके साथ ही इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने का भी विशेष महत्व है। आइए जानते हैं हरियाली अमावस्या की तिथि तथा अन्य संबंधित जानकारी।

कौन-सा ग्रह ला रहा है आपके जीवन में हलचल, जन्म कुंडली देखकर जानें ग्रह दशा

हरियाली अमावस्या की तिथि
इस बार हरियाली अमावस्या 08 अगस्त यानी रविवार को पड़ रही है। श्रावण की अमावस्या तिथि की शुरुआत 07 अगस्त को संध्या 07 बजकर 11 मिनट से ही हो जाएगी। ये तिथि अगले दिन यानी 08 अगस्त को संध्या 07 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगी। अब क्योंकि सूर्योदय 08 अगस्त को होगा इसलिए हरियाली अमावस्या मुख्य तौर से इस दिन ही मनाई जाएगी।
हरियाली अमावस्या का महत्व
जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि हिंदू धर्म में हरियाली अमावस्या का बहुत महत्व होता है। इस दिन व्यक्ति को पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। इसके साथ ही इस दिन दान-धर्म का काम करने से भी व्यक्ति को बहुत लाभ मिलता है। इस दिन विशेष रूप से पितरों की पूजा की जाती है। उनके नाम पर ब्राह्मणों को भोजन कराया जाता है, दान दिया जाता है और उनके मन की शांति के लिए आदि कार्य किए जाते हैं। इस दिन पीपल और तुलसी के पौधे की पूजा करने का भी विधान है। पीपल के वृक्ष का धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इसमें ब्रह्मा जी, विष्णु जी और महेश जी बसते हैं। ऐसे ही तुलसी को भी हिंदू धर्म में मां का स्थान दिया गया। इसलिए इनकी आराधना करना आपको बहुत लाभ देगा। इसके अतिरिक्त हरियाली अमावस्या के दिन पौधे लगाने का भी विधान है। आपको प्रत्येक वर्ष हरियाली अमावस्या के दिन एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

ग्रहों को अपने हित में करने के लिए अवश्य अपनाएं ये आदतें

हरियाली अमावस्या की कथा
पौराणिक कथाओं के अनुसार एक समय में एक बहुत प्रतापी राजा हुआ करते थे। उनका एक बेटा था और एक बहू थी। एक दिन बहू ने चुपके से रसोईघर से एक मिठाई चोरी करके खा ली। बाद में पूछने पर उसने एक चूहे पर इल्ज़ाम लगा दिया। ये देखकर चूहे को बेहद क्रोध आया। एक दिन जब राजा की घर में कुछ मेहमान आएं तो चूहे के दिमाग में एक योजना आयी। जब मेहमान सो रहे थे तो चूहे ने बहू के वस्त्र ले जाकर मेहमान के कमरे में रख दिए। जब सुबह सबको ये बात पता चली तो राजा ने बहू को घर से बाहर निकाल दिया।
बहू वहां से चली गई। इसके पश्चात वो रोज़ ज्वार बोने लगी। इसके साथ ही प्रतिदिन संध्या के समय वो दीपक जलाया करती थी एवं प्रसाद के रूप एम गुड़धानी बांटा करती थी। एक दिन जब राजा ने शिकार करते हुए ये देखा तो उसने अपने सैनिकों की भेजकर सब कुछ पता लगाने को कहा। जब सैनिक पता लगाने गए तो राजा की बहू के दीये ने सैनिकों को सब सत्य बताया। इसके बाद जब सैनिकों द्वारा ये बात राजा को पता चली तो उसने अपनी बहू को वापस बुला लिया। ये सब उनकी बहू की पूजा और आराधना का फल था।

सावन माह में महाकाल का करें सामूहिक रुद्राभिषेक और असाध्य रोगों पर पाएँ विजय
 
 
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
X