myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Gulhad Flower: Red Gulhad flower will benefit, know how

Gulhad Flower: लाल गुलहड़ का फूल करेगा फायदे, जाने कैसे

Myjyotish Expert Updated 06 Apr 2022 11:46 AM IST
लाल गुलहड़ का फूल करेगा फायदे, जाने कैसे
लाल गुलहड़ का फूल करेगा फायदे, जाने कैसे - फोटो : google
विज्ञापन
विज्ञापन

लाल गुलहड़ का फूल करेगा फायदे, जाने कैसे


कई बार जीवन में ऐसी परिस्थितियां बन जाती है कि जिनमें कितनी भी मेहनत करने के बाद सकारात्मक परिणाम नहीं मिलते हैं। ऐसे में लोग धर्म का सहारा लेते हैं और उससे उन्हें सकारात्मक परिणाम भी मिलते हैं। उन्हें जीवन में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में बताएंगे जो फूलों से जुड़े हैं। हिंदू धर्म में कुछ विशेष फूल हैं जिनकी काफी मान्यता है जो हर पूजा में भगवान को चढ़ाए जाते हैं जैसे की कमल का फूल देवी लक्ष्मी को, पीले पुष्प भगवान गणेश को, लाल पुष्प भगवान हनुमान और देवी दुर्गा को चढ़ाए जाते हैं। आज हम आपको गुलहड़ के फूल से जुड़े कुछ उपाय बताएंगे। आइए जानते हैं क्या हैं वह उपाय

यदि कोई व्यक्ति आर्थिक समस्या से गुजर रहा है उसके पास पैसों की तंगी है। वह कितनी भी मेहनत कर रहा है परंतु पैसा उसके पास नहीं टिक रहा है तो ऐसे व्यक्ति को मंगलवार के दिन हनुमान जी को लाल गुलहड़ का फूल अर्पित करना है और शुक्रवार को देवी लक्ष्मी को लाल गुलहड़ का फूल अर्पित करना है। इससे आपके जीवन में आ रही आर्थिक परेशानियां कम हो जाएंगी। यह उपाय वह लोग भी कर सकते हैं जिनका धन चोरी हो जाता है या फिर चीजें खो जाती है।

इस नवरात्रि कराएं कामाख्या बगलामुखी कवच का पाठ व हवन।

 एक सवस्थ जीवन के लिए शरीर में ऊर्जा का संचार होना बहुत ज़रूरी है। सूर्यदेव ऊर्जा प्रदान करने वाले देव माने जाते हैं। उनकी पूजा करने से मनुष्य के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। सूर्यदेव को गुलहड़ का फूल जरूर अर्पित करें क्योंकि बिना लाल गुलहड़ के पुष्प के सूर्य देव की पूजा अधूरी मानी जाती है। जो लोग चाहते हैं कि उनके अंदर भी भगवान सूर्य की तरह वह ऊर्जा से परिपूर्ण रहे तो वह भगवान सूर्य को लाल गुड़हल का फूल जरूर अर्पित करें। लाल गुलहड़ का फूल एक लोटा जल में डालकर वह जल भगवान सूर्य को अर्पित को करें।

यदि घर में सूर्य दोष है तो ऐसे में आप को पूर्व दिशा की ओर लाल गुलहड़ का फूल लगाना चाहिए और लाल गुलहड़ बच्चों की पढ़ाई में भी बहुत लाभदायक माना जाता है। जो बच्चे पढ़ाई कर रही है उन्हें नियमित रूप से अपनी स्टडी टेबल पर एक लाल गुलहड़ का फूल जरूर रखना चाहिए। इससे उनका पढ़ाई में मन लगता है और साथ ही अच्छे परिणाम भी मिलते हैं।

अष्टमी पर माता वैष्णों को चढ़ाएं भेंट, प्रसाद पूरी होगी हर मुराद 

लाल गुलाब का फूल अक्सर लोग एक दूसरे को भेंट करते रहते हैं। यह फूल प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है। जब किसी को किसी से प्रेम का इजहार करना होता है तो वह उन्हें लाल गुलाब का फूल भेंट करता है। परन्तु क्या आपने लाल गुलहड़ का फूल कभी किसी को भेंट किया है तो आज आप लाल गुलहड़ के फूल को लोगों को भेंट करने से क्या फायदा मिलता है यह जान लीजिए। यदि आपकी किसी व्यक्ति से शत्रुता है तो ऐसे में आप उसे एक लाल गुलहड़ का फूल भेट करें। इससे आपकी शत्रुता कम होगी और साथ ही दोनों लोगों के बीच दोस्ती के रास्ते खुलने लगेंगे।

गुलहड़ का फूल मंगल के दोष के उपायों में भी काम आता है।  मंगल ग्रह का रंग लाल माना जाता है और गुलहड़ का फूल भी लाल रंग का होता है। जिन लोगों का मंगल कमजोर होता है वह लाल गुलहड़ के फूल का इस्तेमाल करते हैं। मंगल कमजोर होने पर विवाह में विलंब होता है, दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है और पार्टनर से भी मनमुटाव बना रहता है।  यदि आप इनमें से किसी समस्या का सामना करना ही है तो आपको अपने घर में लाल गुलहड़ का पौधा  दिशा में अवश्य लगाना चाहिए। इस उपाय से मंगल ग्रह शांत होता है और साथ ही जीवन में आ रही समस्याएं भी कम होती है।
 

अधिक जानकारी के लिए, हमसे instagram पर जुड़ें ।

अधिक जानकारी के लिए आप Myjyotish के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
X