myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Astrology tips to Know your boss according to the zodiac their nature and behaviour

Astrology Tips: राशि के अनुसार जाने अपने बॉस को, कितने है मन के साफ

Myjyotish Expert Updated 09 Mar 2022 02:43 PM IST
राशि के अनुसार जाने अपने बॉस को, कितने है मन के साफ
राशि के अनुसार जाने अपने बॉस को, कितने है मन के साफ - फोटो : google
विज्ञापन
विज्ञापन

राशि के अनुसार जाने अपने बॉस को, कितने है मन के साफ


कार्यक्षेत्र में बॉस की चिंता सभी को रहती है। जो लोग नया ऑफिस जॉइन करते है, उन्हें अक्सर यह डर रहता है कि कैसा बॉस मिलेगा या मिलेगी। वही कुछ लोग इस कश्मकश में रहते है कि अपने बॉस से कैसे बात करें। वह कितना भी अच्छा काम कर लें लेकिन उनके बॉस उनसे खुश नही होते है और उनकी तारीफ तक नही करते है। आज हम आपको राशि के अनुसार बतायेंगे की किस राशि के बॉस कैसे होते है जिससे आपको उन्हें समझने में आसानी होगी। आप भी अपने बॉस को जानना चाहते है तो इस लेख को जरूर पढ़ें। 

होली पर बुरी नजर उतारने और बचाव के लिए काली पूजा - 17 मार्च 2022

सबसे पहले बात करते है उनकी जिनकी राशि मेष और वृश्चिक है। ऐसे लोग मज़ाकिया स्वभाव के होते है लेकिन अनुशासन के मामले में  यह कठोर होते हैं। इनकी रुचि संगीत और राजनीति में होती है। इन्हें अपनी प्रशंसा सुन्ना बेहद पसंद होता है। इस राशि के लोगों का तालमेल वृषभ और तुला राशि के साथ अच्छा होता है। 

वृषभ और तुला राशि के बॉस आमतौर पर जिद्दी स्वभाव के होते है। लेकिन समय समय पर यह विनम्र स्वभाव के होजाते है। इन दोनों राशियों के जातक काफी कल्पनाशील होते है। इनके शौक की तारीफ इनकी कमज़ोरी होती है। आपको बतादें  इनकी वृश्चिक और मिथुन राशि के जातकों के साथ ताल मेल नही बैठता है।

वही बात करें मिथुन और कन्या राशि के जातकों की तो यह काफी गंभीर स्वभाव के होते है। इसलिए यह किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले उसके बारे में गंभीरता से सोचते है। उसके बाद ही उस काम को पूरा करते है। इस राशि के लोग सिर्फ अपने हित की बात करते है। लेकिन आप इनके ज्ञान और कार्य की प्रशंसा करते है तो यह काफी मेहरबान रहते है।

होली पर वृंदावन बिहारी जी को चढ़ाएं गुजिया और गुलाल - 18 मार्च 2022

कर्क राशि के लोग काफी चलाक होते है। परंतु यह साथ साथ भावुक भी होते है। यह लोग दिखावा पसंद नही करते और साथ ही किसी पर जल्दी से भरोसा भी नही करते है। इन लोगों को इनके दुख में शामिल होकर प्रभावित किया जा सकता है।

अब आती है सिंह राशि। इस राशि के लोग काफी बुद्धिमान और अनुशासित होते है। यह लोग दिल के साफ होते और दोस्ती में भी ईमानदारी पसंद करते है। इस राशि के लोगों की चापलूसी न करे क्योंकि इन्हें चापलूसी करना बिल्कुल पसंद नही होता है।

धनु और मीन दोनों ही राशियों के जातक संवेदनशील और भावनात्मक स्वभाव के होते है। यह लोग काफी धार्मिक भी होते है। यदि आपके बॉस भी इस राशि के है और आप उन्हें इम्प्रेस करना चाहते है तो इनके साथ खुले दिमाग से बात करे। इस बात से यह बहुत खुश होंगे।

देखिए अपनी कुंडली मुफ़्त में अभी, क्लिक करें यहाँ

अब बात अंतिम दो राशियों की, मकर और कुम्भ राशि। इन दोनों राशि के जातक काफी अनुशासित होते है। इन्हें लड़ाई झगड़ा पसंद नही होता है। यह लोग बाहर से सख्त होने का दिखावा करते है। क्योंकि यह स्वभाव से भावुक और दयालु होते है। इन्हें खुलकर बात करना पसंद आता है।

अधिक जानकारी के लिए, हमसे instagram पर जुड़ें ।

अधिक जानकारी के लिए आप Myjyotish के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

 
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
X