हम हमेशा से ही यह सुनते आ रहे हैं कि ज़रूरतमंदो को दान देना या किसी की मदद हमें पुण्य की प्राप्ति होती है। यदि आज हम दूसरों के बुरे समय में मदद करते हैं तो ईश्वर हमें अपने बुरे समय में मदद करते हैं। जरुरतमंदो को दान करने से हमारा कुछ हानि नहीं बल्कि लाभ ही होता है। परन्तु भगवान कृष्ण ने कहा है कि अपने घर से अगर आप कुछ चीजों को दान करते हैं तो आप स्वयं ही घर की सुख-शांति किसी और को देते हैं।
विष्णु पुराण के अनुसार, इन चीजों में मां लक्ष्मी बस्ती हैं और अगर आप यह दान करते हैं तो मां लक्ष्मी आपके घर से चली जाती हैं। माता लक्ष्मी की वजह से ही घर में धन संपत्ति, सुख-शांति का आगमन होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में मां लक्ष्मी सदैव अपनी कृपा बनाए रखे, तो भूलकर भी इन चीजों को कभी दान ना करें। तो आइए जानते हैं वह कौन सी चीजें है।
गहने
मां लक्ष्मी को आभूषण की देवी माना जाता है। पायल, मंगलसूत्र जैसी चीजें भूल से भी किसी को दान या उधार पर ना दें। इससे घर की समृद्धि चली जाती है। अगर आप कोई भी आभूषण किसी को दे रहे हैं तो आप खुद मां लक्ष्मी को अपने घर से भेज रहे हैं।
झाड़ू
हम यह अकसर घर पर सुनते हैं कि झाड़ू कभी किसी को नहीं देनी चाहिए। झाड़ू को भी मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। यह समृद्धि और साथ ही स्वछता की निशानी है। अगर आप किसी को झाड़ू दे रहे हैं तो आप इसके साथ अपने घर की सुख-शांति भी दे देते हैं। घर के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है होने घर को स्वच्छ रखते हैं और इससे मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
शनि साढ़े साती पूजा - Shani Sade Sati Puja Online
शाम के वक़्त दूध, आंटा, दही जैसी सफ़ेद चीजें
शाम के समय कभी की सफ़ेद खाने वाली चीजों को दान न करें। इससे बुरी नज़र जल्द ही लगती है। इसीलिए कहा जाता है कि सूर्यास्त के बाद कभी भी अपने घर से इन चीजों को दान न करें।
पैसे
मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। आपके घर में रखा हुआ धन कभी भी किसी को उधार में नहीं देना चाहिए। धन के साथ मां लक्ष्मी भी घर में उपस्थित होती हैं। आपके तिजोरी में रखा हुआ धन कभी भी किसी को उधार में ना दें।
रोटी बनाने की वस्तु
बेलन, तवा जैसी चीजों को कभी भी दान ना करें। जैसा की हम सभी यह सुनते आ रहे हैं कि तवे पर बानी रोटी सबसे पहले मां लक्ष्मी के नाम से बनाई जाती है। इसीलिए अपने रसोई घर से आप अगर इन वस्तुओं को किसी दूसरे को उपयोग करने दे रहे हैं या दान कर रहे हैं तो आपका भाग्य भी उनके साथ चला जाता है।
ये भी पढ़े :
नवरात्रि 2021 : नवदुर्गा से जुड़े ये ख़ास तथ्य नहीं जानते होंगे आप
कालिका माता से जुड़े ये ख़ास रहस्य, नहीं जानते होंगे आप
जानें कुम्भ काल में महाभद्रा क्यों बन जाती है गंगा ?