खास बातें
तुलसी को भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी के पौधे को घर की किस दिशा में रखना लाभकारी होता है। यदि वास्तु के अनुसार घर की प्रत्येक वस्तु सही स्थान में रखी जाए तो उसके चमत्कारिक लाभ प्राप्त होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे को माता का दर्जा प्राप्त है और तुलसी की पूजा की जाती है। तुलसी केवल एक साधारण पौधा नहीं है, बल्कि हिन्दू धर्म में इसका धार्मिक और पौराणिक महत्व भी है। तुलसी को "वृंदा" के नाम से भी जाना जाता है और भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी के पौधे को घर की किस दिशा में रखना लाभकारी होता है और इससे क्या लाभ मिलते हैं। तो आइए आज इसी विषय में आगे चर्चा करते हैं।
घर में तुलसी का पौधा किस दिशा में रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा रखने के लिए सबसे शुभ दिशा पूर्व या उत्तर-पूर्व है। आपने देखा होगा कि अक्सर लोग इसी दिशा में तुलसी के लिए एक विशेष स्थान बनाते हैं या फिर घर के आंगन में लगाते हैं और उस स्थान को पवित्र रखा जाता है।
पूर्व दिशा: यह दिशा का सूर्योदय की दिशा है और इसी कारण से इसे सकारात्मकता से जुड़ा माना जाता है। इस दिशा में रखा गया तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है।
उत्तर-पूर्व दिशा: यह दिशा ज्ञान और धन से जुड़ी होती है। इस दिशा में यदि तुलसी का पौधा रखा जाता है तो व्यक्ति को ज्ञान, विद्या और धन-वैभव प्राप्ति में सहायक होता है।
पूर्व दिशा: यह दिशा का सूर्योदय की दिशा है और इसी कारण से इसे सकारात्मकता से जुड़ा माना जाता है। इस दिशा में रखा गया तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है।
उत्तर-पूर्व दिशा: यह दिशा ज्ञान और धन से जुड़ी होती है। इस दिशा में यदि तुलसी का पौधा रखा जाता है तो व्यक्ति को ज्ञान, विद्या और धन-वैभव प्राप्ति में सहायक होता है।
सही दिशा में तुलसी का पौधा लगाने के 10 लाभ
- तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है, जिससे घर में खुशहाली बनी रहती है।
- घर में सुख-समृद्धि आती है और धन-वैभव प्राप्ति में सहायक होता है।
- तुलसी का पौधा गृह क्लेश दूर करता है।
- यह ग्रह दोषों के निवारण में भी काफी सहायक होता है।
- तुलसी हवा को शुद्ध करती है और हानिकारक रसायनों को अवशोषित करती है।
- तुसली का काढ़ा पीने से रोग दूर होते हैं और तुलसी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है।
- तुलसी का पौधा मन को शांत करता है और तनाव कम करता है।
- तुलसी के पौधे से आस-पास के कीट पतंग दूर भाग जाते हैं।
- तुलसी का पौधा घर में सुख-शांति लाता है।
- तुलसी का पौधा घर में सौभाग्य वृद्धि लाता है।
कैसे करें तुलसी के पौधे की सही देखभाल
- यदि आप भी घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहते हैं तो आपको उसकी देखभाल में भी खासा ध्यान देना होगा। तुलसी के पौधे को गमले में लगा लें और सही दिशा में रखें।
- अन्य पौधों की तरह ही तुलसी के पौधे को सूरज की रोशनी की आवश्यकता होती है, इसलिए इसे ऐसी जगह रखें जहाँ पर पौधे को सूरज का प्रकाश मिलत रहे।
- तुलसी को नियमित रूप से पानी देना ज़रूरी है।
- तुलसी के पौधों में समय-समय पर खाद देते रहे।