myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Know in which direction to plant money plant according to Vastu Shastra

Money Plant Direction: जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार किस दिशा में लगाएं मनी प्लांट

Nisha Thapaनिशा थापा Updated 06 May 2024 02:38 PM IST
मनी प्लांट की सही दिशा
मनी प्लांट की सही दिशा - फोटो : My Jyotish

खास बातें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट घर में समृद्धि और सुख-शांति लाने वाला माना जाता है, लेकिन यह तभी संभव है जब इसे सही दिशा में लगाया जाता है। आएइ जानते हैं कि आखिर मनी प्लांट किस दिशा में लगाना चाहिए और इसके क्या लाभ होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है, जो घर की शोभा बढ़ाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह घर में समृद्धि और सुख-शांति लाने वाला भी माना जाता है। इन दिनों आपको सभी घरों में या ऑफिसों में मनी प्लांट के पौधे जरूर देखने को मिलेंगे और आप सभी ने बचपन से सुना होगा कि मनी प्लांट घर में पैसा लाता है। लेकिन यह तभी संभव है जब आपने सही दिशा में मनी प्लांट लगाया हो। सही दिशा में मनी प्लांट का पौधा नहीं रखने पर यह आपके लिए लाभकारी सिद्ध नहीं होता है। तो आएइ जानते हैं कि आखिर मनी प्लांट आखिर किस दिशा में लगाना चाहिए और इसके क्या लाभ होते हैं। 

किस दिशा में लगाना चाहिए मनी प्लांट
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को घर की दक्षिण-पूर्व (Southeast) दिशा में लगाना सबसे शुभ माना जाता है। क्योंकि यह दिशा धन और समृद्धि से जुड़ी होती है, इसलिए इस दिशा में रखा गया मनी प्लांट इन ऊर्जाओं को बढ़ाने में मदद करता है और घर में बरकत आती है। 

मनी प्लांट लगाने के लाभ
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और नकारात्मकता को दूर करता है।
  • मनी प्लांट को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है और इसे घर की सही दिशा में लगाने से घर में धन का संचय होता है।
  • वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो मनी प्लांट का पौधा हवा को शुद्ध करता और हवा से हानिकारक रसायनों का अवशोषित करता है और शुद्ध हवा छोड़ता है।
  • मनी प्लांट का हरा रंग और प्राकृतिक सौंदर्य तनाव कम करने और मन को शांत करने में मदद करता है।

घर के लिए कौन सा मनी प्लांट है बेस्ट
गोल्डन मनी प्लांट: यह मनी प्लांट का सबसे लोकप्रिय प्रकार है और यह घर में समृद्धि और धन लाने के लिए माना जाता है।
मनी प्लांट मार्बल क्वीन: इस मनी प्लांट में हरी पत्तियों पर सफेद धब्बे होते हैं, जो घर में सुख-शांति लाने के लिए माने जाते हैं।
मनी प्लांट नीयन: इस मनी प्लांट में चमकीले हरे रंग की पत्तियां होती हैं, जो घर में ऊर्जा और उत्साह लाने के लिए मानी जाती हैं।

 
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
X