पहला शुभ संकेत:- अगर आपके घर में काले रंग की चीटियां आकर झुंड बनाकर कुछ खाने लगे तो समझ लेना कि आपके घर में माता लक्ष्मी का आगमन होने वाला है अर्थात आपको के घर में अपार धन की प्राप्ति होने वाली है। ऐसे में उन चीटी को प्रणाम करें एंव उन्हें शक्कर मिश्रण कर आटा खिलाएं।
दूसरा शुभ संकेत:- अगर चिड़िया आकर आपके घर में घोंसला बना ले तो यह भी शुभ संकेत के रूप में माना जाता है। अर्थात मान लें कि आपके अच्छे दिन आने वाले हैं।
तीसरा शुभ संकेत:- घर के दीवारों पर यदि अचानक तीन छिपकली एक स्थान पर दिखाई दे तो यह शुभ संकेत माना जाता है अर्थात माता लक्ष्मी का आगमन होगा। मान्यताओं के अनुसार यदि छिपकली एक-दूसरे का पीछा करती दिखाई देती है तो यह घर की उन्नति की ओर संकेत देता है। दीपावली त्यौहार के दिन तो तुलसी के पौधे में अगर छिपकली दिखाई दे तो अत्यंत ही शुभ माना जाता है। अर्थात, अपार धन प्राप्त होने का शुभ संकेत है।
हर संकट होगा समाप्त, सावन प्रदोष पर कराएँ विशेष नवग्रह पूजा - फ्री, अभी रजिस्टर करें
चौथा शुभ संकेत:- यदि आप के दाहिने हाथ की हथेली में लगातार खुजली हो रही है तो ये लक्ष्मी आगमन का शुभ संकेत है।
पांचवा शुभ संकेत:- यदि प्रातः काल में झाडू, हाथी,नेवला, छिपकली साप,तारा एव गुलाब इत्यादि सपने में दिखाई दे तो यह धन प्राप्ति का शुभ संकेत माना जाता है।
छठा शुभ संकेत:- मान्यताओं के अनुसार यदि सुबह और शाम शंख की आवाज सुनाई दे तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है।
सातवां शुभ संकेत:- यदि आप जैसे ही घर से बाहर जाते हैं और गन्ना दिखाई दे तो यह घर में लक्ष्मी प्रवेश का शुभ संकेत है।
आठवां शुभ संकेत:- माता लक्ष्मी का वाहन उल्लू अगर आपको बहुत दिनों से दिखाई दे रहा हो तो यह मान लीजिए कि आपके घर में माता लक्ष्मी का आगमन निश्चित रूप से होने वाला है।
नौवा शुभ संकेत:- यदि किसी काम को पूर्ण करने कहीं बाहर जा रहे हो और रास्ते में कोई कुत्ता अपने मुंह में खाने वाली चीज अर्थात रोटी लाता हुआ दिखाई देता है तो यह धनलाभ प्राप्त होने का शुभ संकेत है।
दसवां शुभ संकेत:- यदि सुबह-सुबह घर से बाहर निकलते ही कोई झाड़ू लगाता दिखाई दे और यह प्रतिदिन अगर ऐसा होता है तो समझ ले कि आप जल्द ही धनवान होने वाले हैं।
यह भी पढ़े-
जानिए हरियाली अमावस्या 2021 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी
सावन की शिवरात्रि का व्रत रखते हैं तो इन बातों का रखें विशेष ख्याल
एक कॉल से पता करें, कैसे होगा आपका जीवन खुशहाल और कैसे बढ़ेगा धन, बात करें हमारे ज्योतिषाचार्य से