इन राशि वालों का होता है एक दूसरे से छत्तीस काआंकड़ा जानिए कहीं आपकी तो नहीं
- फोटो : google
मेष और कर्क:
ज्योतिष के मुताबिक मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। जो की अग्नि तत्व की राशि है। तो इसके विपरीत कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है औऱ यह जल तत्व की राशि है। ये दोनों ग्रह आपस में मैत्री भाव रखते हैं लेकिन मेष राशि अग्नि तत्व एवं कर्क राशि जल तत्व होने के कारण इन लोगों की मित्रता संभव नहीं होती है। क्योंकिजहां मेष राशि के जातक मनमौजी होते हैं और स्वयं के बारे में पहले सोचते हैं तो वहीं इसके उलट कर्क राशि के जातक स्वभाव से बहुत भावुक होते हैं। ये स्वयं से पहले दूसरों के बारे में सोचते हैं और उनसे भी यही उम्मीद करते हैं। इसी कारण इनकी मेष राशि के जातकों के साथ नहीं पटती है।