वृषभ राशि:- वृषभ राशि वाले लोग अपनी धुन के पक्के होते हैं। ये लोग अपनी दुनिया में ही रहना पसंद करते हैं। वृषभ राशि के लोग होते तो मजबूत कद काठी के होते हैं, लेकिन ये अपने बल पर जरा भी घमंड नहीं करते हैं। हालांकि लोग इस खूबी को उनकी कमजोरी समझने की भूल कर बैठते हैं। वृषभ राशि वाले लोग ज्यादा बात बनाना नहीं जानते, वे सीधी और सच्ची बात कहने में ज्यादा विश्वास रखते हैं।
जब भी कोई शत्रु इन्हें अधिक परेशान करता है तो ये शत्रु पर पूरी ताकत के साथ हमला करते हैं। इसीलिए इस राशि वालों से दुश्मनी रखना कभी कभी दूसरों के लिए बहुत महंगा पड़ जाता है।
हस्तरेखा ज्योतिषी से जानिए क्या कहती हैं आपके हाथ की रेखाएँ