आजकल दीपावली की तैयारियां जोरों पर हैं। लोग अपने घर को सजाने में लग गए हैं। पटाखें और रंगोलियां भी बिकनी शुरू हो गईं हैं। बाजारों में गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां भी बिकने लगी हैं। लोग दीपावली के दिन गणेश
लक्ष्मी की मूर्ति घर लाते हैं और उनको स्थापित कर उनकी पूजा करते हैं।
लक्ष्मी मां की पूजा का इस दिन विशेष महत्व होता है। मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। पूरे साल में एक दीपावली का ही त्योहार होता है जब आप लक्ष्मी मां को प्रसन्न करके धन का आशीर्वाद मांग सकते हैं। अगर आप पूरे विधि विधान के साथ लक्ष्मी की पूजा करते हैं, तो मां लक्ष्मी आपसे जरुर प्रसन्न होती हैं और आपके सारे धन से संबंधित परेशानियां दूर करती हैं।
दीवाली के दिन लक्ष्मी माता को प्रसन्न करने के कुछ उपाय वास्तु शास्त्र में भी दिए हुए हैं। वास्तु शास्त्र का अपने आप में ही बहुत महत्व होता है। इसीलिए अगर आप धन से जुड़ी किसी समस्या से जूझ रहे हैं और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो वास्तु शास्त्र के ये 10 टिप्स जरूर अपनाएं। ये टिप्स अपनाने से लक्ष्मी मां आपसे अवश्य खुश होंगी और आपकी आर्थिक समस्या दूर करेंगी।
आसानी से देखिए अपनी जन्म कुंडली मुफ़्त में, यहाँ क्लिक करें