वास्तु शास्त्र में आज जानिए उत्तर-पूर्व और पश्चिम दिशा के फर्श के बारे में। माना जाता है कि भगवान शिव घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रहते हैं और उन्हें आसमान और नीला रंग बेहद पसंद है। इसलिए वास्तु शास्त्र में घर की ईशान दिशा में पीले-गहरे नीले या आसमानी रंग का फर्श बनाने की सलाह दी जाती है। इससे आप पर ईश्वर की कृपा बनी रहती है। साथ ही घर के वास्तु दोषों से भी छुटकारा मिलता है।
वहीं धन की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न रखने के लिए घर की पश्चिम दिशा में सफेद रंग के फर्श का चुनाव करना चाहिए, लेकिन इस रंग के फर्श पर ज्यादा डिजाइन या आकार नहीं बनवाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के महत्व को समझे और जानें कैसे आएंगी घर में लक्ष्मी। सुख - समृद्धि एवं संपत्ति के लिए जरूर अपनाएं ये ख़ास टिप्स।
फेंग शुई और देवी लक्ष्मी
चीनी फेंगशुई में, कुछ ऐसे उपाय हैं जो नकारात्मकता को नष्ट करते हैं और सकारात्मक ऊर्जा की शुरूआत करते हैं। चीनियों के पास जरूरी चीजें घर पर होती हैं और वे इन फेंगशुई वस्तुओं से बहुत कुछ हासिल करते हैं। दिलचस्प बात यह है कि ये उपाय आपको देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने में मदद कर सकते हैं।
शनि त्रयोदशी पर कोकिलावन शनि धाम में चढ़ाएं 11 किलों तेल और पाएं अष्टम शनि ,शनि की ढैय्या एवं साढ़े - साती के प्रकोप से छुटकारा : 15 जनवरी 2022