कहते हैं कि हर व्यक्ति अपने जन्म के साथ अपना भाग्य लेकर जाता है। उसके जीवन में क्या, कब और कैसे होगा यह सबसे पहले निर्धारित हो जाता है। बच्चे के जन्म के वक्त नक्षत्रों और ग्रहों की स्थिति को देखकर ही उसकी कुंडली बनाई जाती है। हर मनुष्य को कुंडली से एक राशि मिलती है। ऐसा माना जाता है कि उस राशि का प्रभाव जिंदगी भर रहता है। कुंडली में उपस्थित नक्षत्रों, ग्रहों और राशि के आधार पर योग करके ज्योतिष विशेषज्ञ यह अनुमान लगाते हैं कि बच्चे के आगे का दिन या भविष्य कैसा रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि के मनुष्य के अपने कुछ अच्छाई व बुराई होती है। तो उस राशि से संबंधित व्यक्ति में भी वह उपस्थित रहते हैं। आइए जानते हैं ऐसी चार राशियों के बारे में जिन पर देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है ऐसा लोग मानते हैं कि इन लोगों के पास पैसे की कोई कमी नहीं रहती है और जेब हमेशा भरी होती है।
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार वृष, कर्क,सिंह और वृश्चिक राशि वालों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। इन राशियों के जातकों को धन से संबंधित समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी- देवता को समर्पित होता है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से मां लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। जिस पर मां लक्ष्मी की कृपा हो जाती है उसको जीवन में किसी भी तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन आनंदमय हो जाता है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन करें ये उपाय...