जानिए मकर संक्रांति का महत्व – मकर संक्रांति को हिंदू धर्म में बड़ा ही विशेष माना गया है। कहते हैं कि इस पर्व के दिन गंगा या यमुना जैसी पवित्र नदियों में व्यक्ति के स्नान और दान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही इस दिन तिल गुड़ एवं खिचड़ी खाना विशेष फलदायक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन दाल चावल एवं खिचड़ी का दान भी करने से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा कहा जाता है कि इस पर्व के दिन सूर्य देव की उपासना करना भी बड़ा फलदाई होता है और व्यक्ति की किस्मत चमक जाती इस पर्व पर बच्चे और युवाओं के बिच भी उत्साह देखा जाता है। मकर संक्रांति के दिन पतंग उड़ाने की भी प्रथा वर्षों से चली आ रही है।
किसी भी शुभ कार्य को करने से पूर्व बात कीजिए ज्योतिषी से