फ्रांसीसी भविष्यवक्ता माइकल दी नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी हर साल प्रचलित होती है। जिसमें से ज्यादातर सच भी साबित होती है। इस किताब में कुल 6338
भविष्यवाणी है, सन 2021 के लिए उन्होंने महामारी तथा तबाही जैसी भविष्यवाणी की थी। जिसको हम कोरोना वायरस और दुनिया में मची तबाही से जोड़कर कर भी देख सकते हैं।आपको बता दें कि फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता ने सदियों पहले ‘लेस प्रोफेटीस' नाम की किताब लिखी थी जिसमें भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं का पूर्व अनुमान लगाया गया है। उस किताब के बारे में खास बात यह है कि नास्त्रेदमस अधिकतर भविष्यवाणी सच भी साबित होती है। वर्ष 2022 के लिए भी नास्त्रेदमस ने कुछ डराने वाली भविष्यवाणी की है। हर साल के अंत में अगले साल की भविष्यवाणी की जाती है। 14 दिसंबर सन 1503 में नास्त्रेदमस का जन्म फ्रांस में हुआ था। नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणियों में 100 छंदों के अनेक शतकों में की है।नास्त्रेदमस ने वर्ष 2022 से संबंधित अपनी भविष्यवाणी में कहा है कि धरती को बहुत ज्यादा नुकसान होने वाला है इस नुकसान का कारण एस्ट्राइड होगा। समुंदर में बड़ी चट्टान के गिरने के कारण से ऐसी भयानक लहरें उठने वाली है जो धरती को चारों तरफ से घेर लेंगी. समुंदर में जलस्तर ज्यादा बढ़ जाएगा जिसके कारण भारी नुकसान हो सकता है। इसके
फलस्वरुप इन सभी भविष्यवाणियों में भारी नुकसान होने की संभावनाएं दिखाई गई है।नास्त्रेदमस की इस काल गणना के अनुसार वर्तमान में हम चंद्रमा की द्वितीय मानचित्र अवधि में चल रहे हैं। नास्त्रेदमस कि इस भविष्यवाणी के अनुसार यह अवधि मनुष्य जाति के लिए रजत युग मानी जा रही है। जानिए सन 2022 में भविष्यवाणी के अनुसार क्या घटनाएं घटित होने वाली है।
कब मिलेगी आपको अपनी ड्रीम जॉब ? जानें हमारे अनुभवी ज्योतिषियों से- अभी बात करें FREE