उन्हें जीवन में कई कष्टों का सामना करना पड़ता है। शनि अपनी महादशा के दौरान राजा को रंक तक बना सकते हैं। वहीं अगर शनि की स्थिति कुंडली में बेहद ही शुभ है तो व्यक्ति को फर्श से अर्श तक पहुंचने से कोई भी नहीं रोक सकता। ज्योतिष शास्त्र अनुसार शनि न्यायकर्ता हैं लोगों को उनके कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं। लोग अपने अच्छे या बुरे कर्मों का फल शनि साढ़े साती शनि ढैय्या यानी शनि की दशा के दौरान भोगते हैं। जानिए किन राशि वालों को शनि नहीं करते परेशान।