चंद्र ग्रहण का समय: भारतीय समयानुसार 19 नवंबर 2021 दिन शुक्रवार को सुबह 11:34 मिनट से चंद्र ग्रहण शुरू हो जाएगा, जो शाम 05:33 मिनट पर खत्म होगा। हालांंकि भारत में ग्रहण का सूतक मान्य नहीं होगा, लेकिन धार्मिक मान्यता के अनुसार, ग्रहण के दौरान कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। सूतक काल में खाने-पकाने, पूजा-पाठ से परहेज करना चाहिए।इस दौरान भगवान का ध्यान करें। ग्रहण के बाद स्नान जरूर करें। इस अवधि में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।चंद्र ग्रहण के दौरान शिव आराधना करने से लाभ मिलता है।ग्रहण काल में किसी भी एक मंत्र को, जिसकी सिद्धि करना हो या किसी विशेष प्रयोजन हेतु सिद्धि करना हो, जप सकते हैं। ग्रहण काल में मंत्र जपने के लिए माला की आवश्यकता नहीं होती बल्कि समय का ही महत्व होता है।चंद्र की प्रसन्नता के लिए हर उस तिथि को चंद्र मंत्र पढ़ना चाहिए जो चंद्र से संबंधित है। हफ्ते में सोमवार का दिन चंद्र को समर्पित है। हर पूर्णिमा को यह सरलतम चंद्र मंत्र की एक माला भी मनचाहा परिणाम देती है। एकदम सरल इन
मंत्रों को चंद्र ग्रहण, पूर्णिमा की रात अवश्य पढ़ना चाहिए।
आपके स्वभाव से लेकर भविष्य तक का हाल बताएगी आपकी जन्म कुंडली, देखिए यहाँ