इन चीज़ों की खरीदारी से होगा लाभ
दीपावली के दिन कुछ पवित्र चीज़ों की खरीदारी करने का विशेष महत्व होता है। इस बार दीपावली में दुर्लभ संयोग भी बन रहा है,इसीलिए इस दिन खरीदारी करने से आपको बहुत लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं इस दिन आपको क्या क्या खरीदने से लाभ मिल सकता है।
• मिट्टी की सुराही:- घर में मिट्टी का घड़ा या सुराही रखने का विशेष महत्व होता है।वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर आप घर में मिट्टी का घड़ा या सुराही खरीद कर लाते हैं तो आपके घर में खुशहाली आती है। मिट्टी की सुराही घर में लाने से मुसीबतों का भी नाश हो जाता है। ये धन को आपके घर में रोकने का काम करता है।
• पीतल या तांबे का कछुआ:- अगर आप पीतल या तांबे का कछुआ घर में लाते हैं तो आपके घर में सक्रात्मक ऊर्जा आती है।आपको धन लाभ और सफलता मिलती है और साथ ही ये आपको वास्तु दोष दूर करने में भी मदद करता है।
अकाल मृत्यु व गंभीर रोगों से बचने के लिए धनतेरस पर भगवान धनवंतरि की पूजा - 2 नवंबर 2021