myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Photo Gallery ›   Blogs Hindi ›   Numerology significance life good bad effects

जानिए आपके मूलांक क्या कहते हैं आपके बारे में और इसका आपके जीवन में क्या महत्व होता है

ak.gudiya1998@gmail.com ak.gudiya1998@gmail.com My jyotish expert Updated Wed, 13 Oct 2021 06:45 PM IST
Numerology significance
1 of 3
•जिन लोगों का जन्म 7, 16 और 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 7 वाले लोग मन के साफ होते हैं। ये अपनी बात लोगों के सामने दृढ़ता से कहते हैं। स्पष्ट वक्ता होने के कारण कई बार इन्हें दूसरों की नाराजगी झेलनी पड़ती है। कहा जाता है कि कई बार इन्हें छोटी बातें भी दुखी कर देती हैं।इस मूलांक के लोग पहले अपने बारे में सोचते हैं। इसके बाद दूसरों के बारे में विचार करते हैं। इन्हें प्यार में कई बार विपरीत परिणाम देखने को मिलते हैं। वैवाहिक जीवन उतार-चढ़ाव भरा रहता है। ये अक्सर अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाते हैं। इनके दोस्त कम होते हैं।
मूलांक 7 वाले बुद्धि और चतुराई से धन कमाते हैं। इनका जीवन सुख-सुविधाओं भरा रहता है। ये पैसों की बचत कम करते हैं। कहा जाता है कि इनकी मूलांक 5 और 6 वालों से अच्छी बनती है।
मूलांक 7 वालों का स्वामी ग्रह केतु होता है। ये दूसरों के मन ही बात जल्दी भांप लेते हैं। इनकी सबसे बड़ी कमजोरी हर मामले में ज्यादा गंभीर होना है। ये लोग लेखक, डॉक्टर, जज, ज्योतिषी और सरकारी अधिकारी बन सकते हैं।

नवरात्रि पर कन्या पूजन से होंगी मां प्रसन्न, करेंगी सभी मनोकामनाएं पूरी : 13 अक्टूबर 2021- Navratri Kanya Pujan 2021

फ्री टूल्स

X