myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Photo Gallery ›   Blogs Hindi ›   November month zodiac signs personality significance

जानिए नवंबर माह में जन्में लोगों का कैसा होता है स्वभाव और व्यक्तित्व

shadabalamjamia@gmail.com shadabalamjamia@gmail.com My Jyotish Expert Updated Sat, 06 Nov 2021 09:45 AM IST
November month zodiac signs
1 of 7

किसी व्यक्ति के जीवन में उसका जन्म का महीना बहुत मायने रखता है। उस व्यक्ति का स्वभाव, चरित्र और कैरियर आदि बहुत कुछ जन्म के माह पर भी निर्भर करता है। अलग अलग महीने में जन्में लोगों का स्वभाव भी अलग अलग होता है। इन सब में नवंबर महीने में जन्में लोगों का स्वभाव कुछ हटकर होता है। पूरे साल में नवंबर का महीना सबसे खास होता है। दीवाली और छठ जैसा महापर्व इसी महीने मनाया जाता है। नवंबर माह में बहुत से प्रसिद्ध नामों का जन्म हुआ है,जिन्होंने देश का नाम खूब रोशन किया। शाहरुख खान जैसे अभिनेता और विराट कोहली जैसे क्रिकेटर इसी नवंबर के महीने में पैदा हुए थे। इनके अलावा रानी लक्ष्मीबाई, इंदिरा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सानिया मिर्जा, अमर्त्य सेन, ऐश्वर्या राय, कमल हसन, जूही चावला, तब्बू, सुष्मिता सेन, नीता अंबानी, विंस्टन चर्चिल, यामी गौतम, और जीनत अमान जैसे प्रसिद्ध लोगों का जन्मदिन भी नवंबर में ही आता है। नवंबर महीने में जन्में लोगों का स्वभाव कुछ विशेष होता है। ये बहुत ही ज्यादा प्रभावकारी स्वभाव के होते हैं। साथ ही ये लोग काफी किस्मत वाले भी होते हैं। एस्ट्रोलॉजी के अनुसार अगर आपका जन्म नवंबर के महीने में हुआ है तो आप दूसरों की भलाई करने के लिए दुनिया में आए हैं। ऐसे लोग बहुत ही ज्यादा दयालु और परोपकारी होते हैं। इनमें सहनशक्ति भी कूट कूट कर भरी होती है। ये लोग तब तक किसी की बात को दिल से नहीं लगाते जब तक इनके स्वाभिमान को ठेस ना पहुंचे।




कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार में कराएं 365 दीपों का महादान एवं ब्राह्मण भोज, होगी दस महायज्ञों के समान पुण्य की प्राप्ति - 19 नवंबर 2021
 

फ्री टूल्स

X