myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Photo Gallery ›   Blogs Hindi ›   November fortunate people lucky people zodiac signs

जानिए इस नवंबर किन राशियों की चमकेगी किस्मत, कौन होंगे वो भाग्यशाली व्यक्ति

ak.gudiya1998@gmail.com ak.gudiya1998@gmail.com My jyotish expert Updated Fri, 22 Oct 2021 03:02 PM IST
November fortunate people
1 of 4
नवंबर में सभी राशियों का राशिफल

मेष राशिफल

मानसिक चिन्ता दूर होगी, दौड़-धूप अधिक करनी पड़ेगी। ऋण के लेन-देन में असफलता मिलेगी, नवीन उद्योग-धन्धों में लाभ, विवादास्पद मामलों में सफलता मिलेगी।

वृष राशिफल

कारोबार सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीनता बनेगी। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता, स्वेच्छिक प्रगति होगी। चित्त प्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष से प्रसन्नता मिलेगी। मानसिक विचारों में परिपक्वता आयेगी। धन लाभ, वाहन सुख मिलेगा।

मिथुन राशिफल

उद्योग-धन्धों में उलझन के आसार हैं। भाई से कष्ट की प्राप्ति। कठिन परिश्रम से लाभ मिलेगा। मित्रों व स्वजनों से विवाद हो सकता है। पत्नी सुख में कमी होनें की संभावना।

कर्क राशिफल

सारे काम बिना किसी बढ़ा के सफल होंगे। विद्यार्थियों के लिए यह माह अत्यंत लाभदायक है। पद की प्राप्ति होगी। व्यापारिक वर्ग विशेष उत्साह से भरा रहेगा। स्थितियों में सुधार, पारिवारिक उलझन दूर होंगी। यात्राएं शुभ होंगी।

सिंह राशिफल 

पारिवारिक एम व्यक्तिगत जीवन में कुछ बेचैनी तथा खटपट रह सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। साझेदारी के व्यापार में आत्मविश्वास की आवश्यकता है। वाहन सुख प्राप्त होगा।

कन्या राशिफल

परिवार में मंगल कार्य होंगे। कठोर परिश्रम से सफलता, लाभदायक अवसर, नौकरी में नये पदाधिकार, बच्चों की स्वास्थ्य चिन्ता, भूमि, भवन क्रय-विक्रय हेतु संयोग प्राप्त होगा। यात्रा के अवसर हैं।

तुला राशिफल

नौकरी में पद की उन्नति के अवसर हैं। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। विरोधियों से सावधान रहने की आवायकता है। मन में उठे विकार नष्ट होंगे। झगड़े-झंझट का भय सताएगा। व्यापारिक कार्यो में शुभ परिवर्तन का योग है। गुप्त शत्रु पैदा होने के आसार हैं। नए अनुभव की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशिफल

सभी आपत्ति-विपत्तियां दूर होंगी। नये व्यापार में रुचि आयेगी। धर्म विमुख कार्यों से दूरी बनाए। अनावश्यक कष्ट से निवारण मिलेगा।

धनु राशिफल

वाद-विवाद में सफलता, नवीन कार्यों की शुरुआत, आधुनिक उपकरणों को खरीददारी, स्वार्थी लोगों से टकराव सम्भव है। नेत्र पीड़ा हो सकती है।

मकर राशिफल

दिमागी तनाव हो सकता है। नेत्र पीड़ा उन्नति में बाधा का कार्य करेगी। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। मानसिक सुख की प्राप्ति होती रहेगी।

कुम्भ राशिफल

स्वास्थ्य उत्तम न रहने के आसार हैं। व्यापार में लाभ हानि में समानता रहेगी, घर परिवार के मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहेंगे। शारीरिक दुर्बलता दूर होगी।

मीन राशिफल

पेट की तकलीफ बढ़ेगी। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। पारिवारिक सुख मिलेगा। लाटरी, सट्टे में हानि होगी।

आपके स्वभाव से लेकर भविष्य तक का हाल बताएगी आपकी जन्म कुंडली, देखिए यहाँ

 

फ्री टूल्स

X