फेंगशुई चीन का सबसे प्रसिद्ध
वास्तुशास्त्र माना जाता है। ज्यादातर घर, वस्तुओं या किसी स्थान की नेगेटिव ऊर्जा को पॉजिटिव ऊर्जा में बदलने के लिए और सद्भाव और संतुलन बनाये रखने के लिए फेंगशुई का इस्तेमाल किया जाता है। फेंग शुई का अर्थ है "हवा और पानी का रास्ता।" फेंगशुई वास्तुशास्त्र के अनुसार फेंगशुई के पांच मुख्य नियम होते हैं जिन्हें कभी नहीं तोड़ना चाहिए! पहला हमेशा सुव्यवस्थित रहें। दूसरा पाने बिस्तर को खिड़की से दूर रखें, तीसरा कार्य और आराम के क्षेत्र अलग रखें, चौथा बगुआ मानचित्र का ठीक से उपयोग करें और पांचवां अपने रंगों को जानें। फेंगशुई में ऐसी बहुत सी वस्तुएं हैं जिन्हें शुभ सूचक और अच्छे भाग्य के लिए घर में रखा जाता है उन्हीं में से एक है लाफिंग बुद्धा। लाफिंग बुद्धा सुख, संतोष और समृद्धि का प्रतीक है। इन्हें चीनी भाषा में 'बुदाई' कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर कोई बुद्ध के पेट को रगड़ता है, तो वह सौभाग्य और धन लाता है। लाफिंग बुद्धा को भाग्य के सात जापानी शिंटो देवताओं में से एक के रूप में भी देखा जाता है। फेंगशुई के अनुसार, घर में मूर्तियां रखने से व्यक्ति के जीवन में असंतुलन दूर होता है और जीवन में सद्भाव आता है। घर में लाफिंग बुद्धा की मूर्ति लगाना बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि यह आपके जीवन से सभी दुखों को दूर कर सकती है। हालांकि, इसे सही जगह पर लगाना बहुत जरूरी है। लाफिंग बुद्धा को अपने घर से बाहर रखना बहुत
भाग्यशाली नहीं माना जाता है।आइये जानते हैं लाफिंग बुद्धा को घर में कैसी स्थिति में रखना चाहिए जिससे आपके जीवन में धन संपत्ति और सुख समृद्धि आये।
हस्तरेखा ज्योतिषी से जानिए क्या कहती हैं आपके हाथ की रेखाएँ