myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Photo Gallery ›   Blogs Hindi ›   last solar eclipse aakhiri surya grahan sutak kaal effects zodiac signs

जानिए कब लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण ? जानें सूतक काल एवं राशियों पर प्रभाव

ak.gudiya1998@gmail.com ak.gudiya1998@gmail.com my jyotish expert Updated Wed, 01 Dec 2021 11:03 AM IST
Solar eclipse
1 of 7
अभी हाल ही में 19 नवंबर,2021 को साल का आखिरी चन्द्र ग्रहण लगा था। अब दिसंबर माह में साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ये सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर, 2021 को शनिवार के दिन लगेगा। इस दिन मार्गशीष मास की अमावस्या भी है। ज्योतिष शास्त्र में चन्द्र और सूर्य ग्रहण को बहुत महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। हिन्दू पंचांग में भी सूर्य ग्रहण का विशेष महत्व होता है।मान्यता के अनुसार जब सूर्य ग्रहण लगता है तब किसी भी प्रकार का शुभ या धार्मिक कार्य नहीं करना चाहिए। इस दौरान पूजा पाठ करना वर्जित माना जाता है।सूर्य ग्रहण ज्योतिषीय दृष्टिकोण से तो महत्वपूर्ण होता ही है साथ ही वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी इसका बहुत महत्व है। वैज्ञानिक इसे एक अनोखी खगोलीय घटना मानते हैं। विज्ञान के अनुसार  जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है तब कुछ समय के लिए सूर्य चंद्रमा के पीछे ढक जाता है। इसी घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं। सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या के दिन ही लगता है।  सूर्य ग्रहण के दौरान प्रेगनेंट महिलाओं को विशेष ध्यान रखना चाहिए वरना उनके होने वाले बच्चे पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है। ज्योतिषियों के अनुसार सूर्य ग्रहण से कुछ राशियों पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं इस सूर्य ग्रहण के समय, सूतक काल और प्रभावित राशियों के बारे में।  कब है सूर्यग्रहण का समय ? साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर,2021 शनिवार को लगेगा। सूर्य ग्रहण सुबह 11 बजे से लगना शुरू हो जाएगा। सूर्य ग्रहण की समाप्ति दोपहर में 3 बजकर 7 मिनट पर होगी। सूर्य ग्रहण का सूतक काल चाहे सूर्य ग्रहण हो या चन्द्र ग्रहण, दोनों ही घटना में ग्रहण के पहले के समय को अशुभ माना जाता है। इसी अशुभ समय को सूतक काल कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र में सूतक काल को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान कोई शुभ या  मांगलिक कार्य करना मना होता है। मान्यता के अनुसार अगर आप सूतक काल में कोई शुभ कार्य करते हैं तो इसका आप पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा और आपको अशुभ परिणाम मिलेंगे। हालांकि ज्योतिषियों ने सूतक काल के बुरे प्रभाव से बचने के लिए कई उपाय बताए हैं।सूर्य या चन्द्र ग्रहण के सूतक काल के बारे में पता लगाने के लिए सूर्य या चन्द्र ग्रहण की तिथि के साथ साथ समय का सही ज्ञान होना भी आवश्यक है। जब सूर्य ग्रहण लगता है तो ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। वहीं जब चन्द्र ग्रहण लगता है तो ग्रहण से ठीक 9 घंटे पहले सूतक काल चालू हो जाता है और ग्रहण ख़त्म होने के बाद ही समाप्त होता है। 4 दिसंबर,2021 को जो साल का आखिरी चन्द्र ग्रहण लगने जा रहा है वो  भारत में नहीं दिखाई देगा,इसलिए भारत में इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा कहां कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण? इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, अटलांटिक के दक्षिण भाग, दक्षिण अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देने वाला है।

शनि अमावस्या पर कोकिलावन शनि धाम में चढ़ाएं 11 किलों तेल और पाएं अष्टम शनि ,शनि की ढैय्या एवं साढ़े - साती के प्रकोप से छुटकारा 
 

फ्री टूल्स

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms and Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree
X