रविवारः जल्द ही लोगों को प्रभावित कर लेते हैं|
रविवार का संबंध सूर्यदेव से होता है. इस दिन जन्म लेने वाले लोग काफी भाग्यशाली, तेजस्वी और दीर्घ आयु वाले होते हैं।
यह लोग कम बोलना पंसंद करते है। ये लोग जिस किसी भी के साथ होते है उसे हमेशा खुश रखने की कोशिश करते है। इन लोगों की कंपनी में अक्सर लोगों को मजा आता हैं। ये काफी धार्मिक होते है और धर्म के कामों में रूचि रखते हैं।
यह बहोत सोच-समझकर बोलते है लेकिन जब भी बोलते है वह काफी लोगों को प्रभावित करती हैं। ये लोग कठिन से कठिन काम भी काफी असानी से कर लेते है। इन्हें कला, साहित्य और परामर्श के क्षेत्र में सफलता आसानी से मिल जाती है। इनके लिए लाल रंग बेहद शुभ होता है। किसी भी काम को पूरा करने के लिए लाल रंग या लाल कपड़ा अपने साथ रखें तो इनके काम जल्द पूरे हो जाते है।