आइए जानते हैं कि कौन से वो काम हैं जो आपको व्रत के समय नहीं करने चाहिए।
ये काम न करें
1. करवा चौथ की दिन देर तक न सोएं क्योंकि व्रत की शुरुआत सूर्योदय के साथ ही हो जाती है।
2. इस दिन भूरे और काले रंग के वस्त्र को न धारण करें, क्योंकि पूजा-पाठ में भूरे और काले रंग को शुभ नहीं माना जाता है।
3.लाल रंग के वस्त्र धारण करें, क्योंकि लाल रंग प्यार का प्रतीक माना जाता है।
4. इस दिन महिलाओं को घर के किसी भी सोते हुए सदस्य के उठाना नहीं चाहिए। हिंदू शास्त्रों के अनुसार करवा चौथ के दिन किसी सोते हुए व्यक्ति को उठाना अशुभ माना जाता है।
5. व्रत रखने वाली महिलाएं अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। घर में किसी बड़े का अपमान न करें।
6. पति से झगड़ा न करें। शास्त्रों में कहा गया है कि पति से झगड़ा करने से व्रत का फल नहीं प्राप्त होगा।
7. सफेद चीजों का दान न करें। जैसे सफेद वस्त्र, दूध, दही, चावल आदि।
8. नुकीली चीजों के इस्तेमाल से बचें। सुई-धागे का काम न करें। कढ़ाई, सिलाई या बटन टाकने का काम न करें तो अच्छा है।
दरिद्रता से मुक्ति के लिए ज़रूरी है अपने ग्रह-नक्षत्रों की जानकारी, देखिए अपनी जन्म कुंडली मुफ़्त में