कन्या राशि (vigro)
काफी तेज और विवेकी होती हैं कन्या राशि की ये लड़कियां। कहते हैं कि इस राशि की जातिका अन्य लोगों के लिए एक बेहतरीन मार्गदर्शक की भूमिका निभाती हैं। ये अपने जीवन में व्यवहारिकता को अपनाकर हमेशा आगे की ओर अग्रसर रहती हैं। अपने करियर को लेकर हमेशा वास्तविक रहने वाली ऐसी लड़कियां सफलता को हासिल करने में माहिर होती हैं। यह खुद को हमेशा कुछ नया सीखने के लिए प्रेरित रखती हैं। इनकी इंटेलिजेंस पावर इन्हें प्रतिभावान बनाता है। इनके कार्य हर किसी को मजबूर कर देता है, इनकी तारीफ करने को। मान्यता है कि कन्या राशि की जातिका बुद्धिमान होने के साथ-साथ चतुर-चालाक भी बराबर होती हैं। ये अपने जीवन में सफलता एवं करियर के लिए अध्यापक, प्रोफेसर, वकील, महालेखा परीक्षक, महाजन, चिकित्सक, पत्रकार क्षेत्रों का चयन कर बहुत आगे जा सकती हैं।
किसी भी शुभ कार्य को करने से पूर्व बात कीजिए ज्योतिषी से