गणेश चतुर्थी का पर्व आ गया है। भक्तों में एक अलग उत्साह है, यह पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व इस वर्ष 10 सितम्बर से 19 सितम्बर तक मनाया जाएगा। यह भाद्रपद माह की शुक्लपक्ष की चतुर्थी के दिन मनाया जाता है। इस पर्व को हिन्दू समाज के साथ मुस्लिम समाज द्वारा भी मनाया जाता है। महाराष्ट्र में इसे महापर्व के रूप में मनाते हैं। गणपति जी से जो प्यार और भक्ति बड़े लोगों की है उतना ही प्यार उनसे बच्चे भी करते हैं। भगवान गणेश पर कई फिल्में और सीरियल भी बन चुके हैं। जिससे लोगों का उनके प्रति विशेष प्यार है। अब बात करते हैं कि ऐसी क्या बात है कि जब भी कोई शुभ काम करते हैं उसके पहले भगवान गणेश को याद किया जाता है, कहीं भी सर्वप्रथम पूजन भगवान गणेश का होता है। बच्चों की पढ़ाई की नोटबुक हो या दुकान के हिसाब की बुक सब जगह पहले पन्ने पर सुंदर अक्षरों में लिखा जाता है श्री गणेशाय नमः। हर देवता से पहले गणेश जी की पूजा की जाती है ऐसा क्यों होता है क्या उनके पास कुछ अलग सुपरपॉवर थी या उनकी भक्ति का कुछ अलग ही फल मिलता है। आइये जानते हैं इससे जुड़ी एक कथा के बारे में-
जानिए अपने घर की बनावट का शुभ या अशुभ प्रभाव पूछिए वास्तु विशेषज्ञ से