इन दिनों देश भर में नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। इस शुभ अवसर पर मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इस बीच बड़े पैमाने पर भक्त माता को प्रसन्न करने के लिए उनकी श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना करते हैं। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि में अगर विशेष ढंग से पूजा की जाए, तो भक्तों पर माता की कृपा दृष्टि सदा बनी रहती है। उनके बिगड़े हुए काम बन जाते हैं। आर्थिक मोर्चों पर भी उनको काफी लाभ हासिल होता है। मान्यता है कि नवरात्रि के समय माता स्वयं पृथ्वी पर आती हैं और अपने भक्तों के दुखों को दूर करती हैं। इस वजह से भक्त माता के 9 रूपों की विशेष रूप से पूजा करते हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक अगर आप अपनी राशि के अनुसार मां दुर्गा को फूल अर्पित करते हैं, तो वो काफी प्रसन्न हो जाती हैं और आपकी मनचाही मुराद पूरी होने लगती है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं किस राशि के लोगों को कौन सा फूल चढ़ाने चाहिए अपनी राशि के अनुसार मां दुर्गा को फूल अर्पित करते हैं, तो वो काफी प्रसन्न हो जाती हैं और आपकी मनचाही मुराद पूरी होने लगती है।
नवरात्रि पर कन्या पूजन से होंगी मां प्रसन्न, करेंगी सभी मनोकामनाएं पूरी : 13 अक्टूबर 2021- Navratri Kanya Pujan 2021