कन्या राशि: कन्या राशि को राशि चक्र के अनुसार छठवीं राशि बताया गया है. कन्या राशि वाले प्रत्येक कार्य को बहुत ढंग से करते हैं. बातचीत के मामले में भी ये दूसरों से अधिक गंभीर और सेचत रहते हैं. कन्या राशि वाले बात करते समय शब्दों का प्रयोग बहुत ही गंभीरता से करते हैं। चार ग्रहों की युति से कन्या राशि के जातकों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। इस दौरान संपत्ति में वृद्धि होगी। करियर से जुड़ा कोई अहम फैसला ले सकते हैं। हालांकि इस दौरान कन्या राशि के जातकों को अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखने की जरूरत होगी।