इस महीने की 19 नवंबर को भारत समेत दुनिया की कई स्थानों पर
चंद्र ग्रहण लगने वाला है। चंद्रग्रहण इस बार कुछ प्रमुख राशियों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। हिंदू पंचांग के मुताबिक चंद्रग्रहण 19 नवंबर 2021 यानी शुक्रवार को कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो यह चंद्रग्रहण कार्तिक नक्षत्र में लग रहा है। कार्तिक नक्षत्र को सूर्य का नक्षत्र माना जाता है, जिसके कारण कुछ प्रमुख राशियों पर इसका ज्यादा प्रभाव पड़ेगा।चंद्र ग्रहण के संदर्भ में यह माना जाता है कि ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। चंद्र ग्रहण के समय विशेष सावधानियां बरतने की आवश्यकता होती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार ग्रहण कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को वृषभ राशि में लगने वाला है। चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को
शुक्रवार के दिन लगेगा मक्का बात यह है कि जिस दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा भी है। भारतीय समय के अनुसार ग्रहण सुबह के 11:32 से शुरू होकर शाम 5:35 पर समाप्त होगा। यह ग्रहण साल का अंतिम चंद्रग्रहण भी है। आपको बता दें कि साल का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई के दिन लगा था और 1 साल का दूसरा तथा अंतिम चंद्रग्रहण है, जो कि 19 नवंबर को लगने वाला है। इस चंद्र ग्रहण के समय अनुसार न्याय सूतक आंशिक तौर पर देखा जाएगा। जिसके कारण इस ग्रहण का सूतक मान्य नहीं होगा अर्थात पूजा-पाठ संबंधित किसी भी तरह के कार्य पर कोई पाबंदी नहीं होगी।
कब और कैसे मिलेगा आपको अपना जीवन साथी ? जानें हमारे एक्सपर्ट्स से बिल्कुल मुफ्त